खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ा

डीएपी की किल्लत पर भड़के भाकियू प्रवक्ता बोले-यह खेती का सबसे अहम वक्त है, लेकिन खेतों में खाद नहीं, सरकार का फेलियर उजागर

मुजफ्फरनगर। देशभर में रबी की बुवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार किसान बीज के साथ-साथ खाद के संकट से भी जूझ रहे हैं। खेत तैयार हैं, मौसम अनुकूल है, पर डीएपी खाद की भारी किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट साझा कर देशभर में खाद संकट को लेकर सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने फेसबुक पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें अलग-अलग राज्यों के किसान खाद लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने अपनी पोस्ट में लिखाकृहै कि देशभर में डीएपी खाद की किल्लत पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। किसान बोने को तैयार हैं, खेत भी तैयार हैं, लेकिन खाद नहीं है। कई जिलों में किसान लाइन में खड़े हैं, कहीं पर्चियां कट रही हैं, तो कहीं दुकानों पर स्टॉक खत्म का बोर्ड टंगा है। खेती के सबसे अहम समय पर खाद न मिले, तो मेहनत, बीज और लागत सब खतरे में पड़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

उन्होंने आगे कहा कि सरकारें दावा करती हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। अगर किसान धरातल पर कमी झेल रहे हैं, तो यह सवाल उठता है कि गलती प्रबंधन की है, नीतियों की या इरादों की? टिकैत ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसान को खाद समय पर मिलना उसका हक है, भीख नहीं। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि डीएपी केवल खाद नहीं, बल्कि फसल की नींव हैकृखासकर गेहूं, सरसों और चना जैसी रबी फसलों के लिए। इस कमी का सीधा असर फसलों की उपज, उत्पादन लागत और अंततः देश की अन्न-सुरक्षा पर पड़ेगा। कई जिलों से आ रही रिपोर्टों के अनुसार, किसान खाद के लिए सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन शाम तक खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में निजी दुकानदारों पर कालाबाजारी के आरोप भी लग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कर्ज के बोझ से सिसक रहा ग्रामीण भारत, संपूर्ण कर्जमाफी ही समाधानः राकेश टिकैत

https://www.facebook.com/ChaudharyRakeshTikait/posts/pfbid09kinrkmAFXCqGmLwuf6QnzoFDcRG3yGJbHKaphpjHuHETGh8RcCJsDJ5ZroaYpkpl

राकेश टिकैत ने सरकार से सवाल किया कि जब हर साल रबी सीजन तय समय पर आता है, तो खाद वितरण में कुप्रबंधन क्यों होता है? उन्होंने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें तुरंत आपूर्ति तंत्र को दुरुस्त करें और किसानों को राहत पहुंचाएं। कहा कि किसान को समय पर खाद नहीं मिलेगी तो फसलें नहीं होंगी, और फसलें नहीं होंगी तो देश का पेट कौन भरेगा? खाद संकट पर किसानों की बढ़ती बेचैनी अब आंदोलन का रूप भी ले सकती है। राकेश टिकैत जैसे किसान नेता जिस तरह से इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  "सैयारा नहीं... साइबर ठग निकला!" - यूपी पुलिस का क्रिएटिव अलर्ट वायरल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम, अधिकारियों ने लगाई सीलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली में पुलिया निर्माण को लेकर विरोध, मकानों और सुरक्षा पर उठे सवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »