“सैयारा नहीं… साइबर ठग निकला!” – यूपी पुलिस का क्रिएटिव अलर्ट वायरल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा और क्रिएटिव अंदाज़ अपनाया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पुलिस ने जनता को एक मज़ेदार लेकिन जरूरी संदेश दिया—जो न सिर्फ हंसाता है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है।

पोस्ट में पुलिस ने लिखा:

“Saiyaara देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं…
लेकिन असली बेहोशी तब होगी जब ‘I Love You’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज’ आएगा,
और अकाउंट का बैलेंस 2 रुपये रह जाएगा!”

इस मजेदार अंदाज़ में पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि ऑनलाइन रिश्तों में अंधा भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। खासतौर पर जब बात OTP या बैंकिंग जानकारी की हो। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग यूपी पुलिस की इस रचनात्मक सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... 17 अप्रैल 2024 में किया था प्रेम विवाह

इस संदेश में #SaiyaaraSeSavdhaan और #CyberSafeRaho जैसे हैशटैग का उपयोग किया गया है, जो लोगों को डिजिटल सतर्कता की ओर प्रेरित कर रहे हैं। पुलिस की इस पहल का मकसद लोगों को यह समझाना है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। संदेश में साफ कहा गया है, “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।” पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले या किसी अजनबी को OTP साझा करने से पहले दो बार जरूर सोचें। अगर किसी को किसी भी तरह का ऑनलाइन धोखाधड़ी का संदेह हो, तो बिना समय गंवाए तुरंत 112 या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। यूपी पुलिस ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए विशेष साइबर थाना भी स्थापित किए हैं, जो 24×7 सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पेशाब करने से मना करने पर की ताबड़तोड़ फायरिंगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पेशाब करने से मना करने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  होली पर रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने मारी गोलीजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »