एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा को और बेहतर तथा गुणवत्तापरक बनाने, कक्षा कक्षों में शिक्षण कार्य को रोचक बनाने के साथ ही छात्र छात्राओं के ज्ञान और कौशल के गुणों को निखारने के नवीन शिक्षण कौशल का विकास करने के उद्देश्य से एक दिवसीय केपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) का आयोजन किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत सीबीएसई सीओई देहरादून के मार्गदर्शन में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विंग के शिक्षक-शिक्षिकाओं के क्षमता संवर्धन के लिए एक दिवसीय इंटरैक्टिव क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत शिक्षकों को नवीन शैक्षिक व्यवस्था से परिचित कराने के लिए रिसोर्स पर्सन के रूप में पंकज मुंजाल उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने रिसोर्स पर्सन पंकज मुंजाल का बुके देकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  नाले में बह गई महिला, गाजियाबाद में बारिश बनी हादसे की वजह


कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन पंकज मुंजाल के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित विषयों को विस्तारपूर्वक शिक्षक-शिक्षिकाओं के सामने रखते हुए परस्पर संवाद कर उनको जानकारी दी। उन्होंने सीखने और सिखाने पर बल देते हुए कहा कि कभी कभी सीखने का एक पल हमारे जीवन भर के अनुभव को और सार्थक बना सकता है। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर सीबीपी आयोजित कराने का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देकर, नई रणनीतियां बनाने के साथ साथ छात्र एवं छात्राओं को ज्ञान, कौशल, मूल्यों, नेतृत्व गुणों से संपन्न बनाना है। उन्होंने कहा कि जीवन हमें हर कदम पर सिखाने का काम करता है। हम अपने कार्यों निरंतन बेहतर करने और अनुभव को बढ़ाने के लिए सीखने की कला को अपने अंदर विकसित करें। अंत में उन्होंने रिसोर्स पर्सन पंकज मुंजाल को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया और सभी का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में जयमाला के दौरान बारात घर से लाखों के जेवरात चोरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  क्रिकेट का सितारा बने रिंकू, अब यूपी के बड़े सियासी परिवार से जुड़ा नाताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-हिंदू बूथों पर चला मिथलेश का जादू, सुम्बुल को भी हर बूथ पर मिला वोट, देखें बूथवार लिस्ट….

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के निधन पर शोकजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »