लापता किशोर हुजैफा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद डीएम उमेश मिश्रा से मिले, जांच दूसरे थाने को सौंपने और पुलिस रिमांड की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। करीब डेढ़ माह से लापता किशोर हुजैफा उर्फ मन्नू की बरामदगी न होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद परिजनों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई और ज्ञापन सौंपते हुए किशोर की सकुशल बरामदगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

हुजैफा के पिता मुमताज अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी योगेन्द्रपुरी ने बताया कि 15 मई 2026 को 17 वर्षीय हुजैफा उर्फ मन्नू को तीन युवक अबुजर पुत्र रडीरा, सुहैल उर्फ रिहान पुत्र असलम व आहद पुत्र यामीन निवासीगण बबली बर्फ खाने के पास मौहल्ला रामपुरम दक्षिणी खालापार उसकी दुकान से नहर पर नहाने के लिए ले गए थे। शाम को वे उसकी मोटरसाइकिल लेकर लौटे और परिवार को बताया कि हुजैफा नहर में डूब गया है।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़, दो बदमाश घायल

इस संबंध में थाना सिखेड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घटना के समय पुलिस ने विशेषज्ञ गोताखोरों और डॉग स्क्वायड की समय पर सहायता नहीं ली, जिससे महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का अवसर हाथ से निकल गया। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी पहले से ही हुजैफा से रंजिश रखते थे और उन्हें संदेह है कि किशोर की हत्या कर शव को छिपाया गया है। उनका यह भी कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ नहीं की गई, जिससे घटना का खुलासा नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती

परिजनों ने बताया कि मामले में सिखेडा थाने में मुकदमा तो दर्ज किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस नहीं कर रही है। जिलाधिकारी से मांग की कि मामले की विवेचना थाना सिखेड़ा से हटाकर किसी अन्य थाने या स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए। साथ ही जेल में बंद आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कराई जाए, ताकि मामले का जल्द खुलासा हो सके। जिलाधिकारी ने परिजनों की बात सुनते हुए प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  थाने में चार जुआरियो के गले में जूतों की मालाः फोटो वायरल होने पर हड़कम्प

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी से हर छह महीने में तीर्थ यात्रा पर जाते हैं परिवारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  छुट्टी पर आये फौजी ने अधेड़ की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़, दो बदमाश घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »