थाने में चार जुआरियो के गले में जूतों की मालाः फोटो वायरल होने पर हड़कम्प

पुलिस अभिरक्षा में थाने में खड़े आरोपियों के फोटों को एडिट कर पहनाई गई जूतों की माला, फोटो वायरल करने पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के गांव भोपा में जुए के मामले में पकड़े गए चार आरोपियों से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर आरोपियों की एक एडिट की गई फोटो वायरल होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, बीते 24 मार्च को गंग नहर पटरी के किनारे जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से लगभग छह हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया था। लेकिन इसके बाद मामला तब विवादों में आ गया जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे एडिट कर दिया। वायरल की गई तस्वीर में आरोपियों के गले में जूतों की माला दिखाई जा रही है, जबकि उनके साथ पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

सोशल मीडिया पर जब ये फोटो वायरल हुई, इलाके में हड़कंप मच गया और यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल आरोपियों की छवि के साथ छेड़छाड़ है बल्कि मानवाधिकार का भी उल्लंघन है। वहीं, ग्रामीणों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि अभी तक इस फोटो को एडिट कर वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले पर भोपा पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है ओर फोटो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश के लिए भी टीम को लगाया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के 149 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »