श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती

वैश्य अग्रवाल महासभा ने प्रकाश चौक स्थित कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद और महान क्रांतिकारी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वैश्य अग्रवाल महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा स्थानीय लाला लाजपत राय चौक पर उनकी कांस्य प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा, सम्मान और विचारों के आदान-प्रदान के साथ जयंती मनाई गई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
वैश्य अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में स्थानीय लाला लाजपत राय चौक पर अमर शहीद, महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल ने की, जबकि संचालन महामंत्री नवनीत कुच्छल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की और लाला लाजपत राय के राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान को स्मरण किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि लाला लाजपत राय न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जैसे वीर सपूतों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। साइमन कमीशन के विरोध में लाठीचार्ज के दौरान उनका अदम्य साहस आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है, जिसके आगे हम सभी नतमस्तक हैं।
मुजफ्फरनगर के अग्रणी उद्योगपति सतीश गोयल और वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कहा कि लाला लाजपत राय का नाम सुनते ही रग-रग में देशभक्ति का संचार हो जाता है। वे ऐसे क्रांतिकारी थे जिनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल और संरक्षक विजय गुप्ता ने अपने संबोधन में लाला लाजपत राय के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। महामंत्री नवनीत कुच्छल ने उनके ऐतिहासिक कथनकृ “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी” कृका उल्लेख करते हुए कहा कि इस कथन ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि लाला लाजपत राय ने दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) विद्यालयों के प्रसार में अहम भूमिका निभाई और पंजाब नेशनल बैंक जैसी संस्था की स्थापना कर आर्थिक स्वावलंबन की नींव रखी। विचार गोष्ठी को गोपाल मित्तल, राकेश तायल, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तायल, प्रदीप गर्ग, मंत्री राकेश तायल, समीर मित्तल, मनीष गर्ग, अजय गुप्ता, प्रदीप गोयल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे और सभी ने लाला लाजपत राय के राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्तजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »