देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

देवबंद थाना पुलिस ने मंगलवार शाम मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस और एक कार बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 दिसंबर 2025 की शाम थाना देवबंद पुलिस टीम थीथकी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी ग्राम थीथकी की ओर से एक गोल्डन रंग की होंडा कार आती दिखाई दी।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के साथ अब काम नहीं करेगी पालिका

पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और वाहन मोड़कर ग्राम फूलास की ओर नहर पटरी से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद बदमाश ग्राम गंगदासपुर के पास एक खाली भट्ठे पर ईंटों की आड़ लेकर दोबारा फायरिंग करने लगे।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश दानिश पुत्र मोहम्मद नबी निवासी ग्राम निर्धना, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसके दो साथी जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भूमि पूजन में केवल मंत्री को बुलाने पर नाराज हुए मदन भैया

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जफरियान पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम खामपुर, थाना छपार, मुजफ्फरनगर और इसरार पुत्र इकराम निवासी ग्राम थीथकी, थाना देवबंद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 तमंचे (.315 बोर), 05 जिंदा व 04 खोखा कारतूस (.315 बोर) और एक होंडा कार बरामद की है। घायल बदमाश दानिश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

पुलिस के अनुसार दानिश थाना देवबंद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 1042/2025 (धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट) में वांछित था और उस पर गौकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा, एसआई अजब सिंह, एसआई सुंदर सिंह, एसआई हेमंत भारती, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, ब्रह्म प्रकाश, सचिन कुमार, कांस्टेबल पवन सिरोही सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर को कूड़ा घर बनाने पर कंपनी के एमडी पर भड़की ईओ प्रज्ञा सिंहजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »