MUZAFFARNAGAR-भूमि पूजन में केवल मंत्री को बुलाने पर नाराज हुए मदन भैया

मुजफ्फरनगर। भाजपा और रालोद के बीच गठबंधन होने के साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकारों में हिस्सेदारी के बावजूद भी जनपद में रालोद विधायक और दूसरे जनप्रतिनिधियों की अधिकारियों के द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में अनदेखी की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में मंत्री और भाजपा की एमएलसी को बुलाये जाने पर रालोद के खतौली सीट से विधायक मदन भैया ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई और इसे प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन बताते हुए कार्यवाही की बात कही तो स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल मच गई। विधायक की नाराजगी के बाद अपनी गलती मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने न सिर्फ खेद जताया, बल्कि जो एक्सक्यूज दिया वो भी हास्यास्पद है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उनको लगा कि जानसठ सीएचसी मीरापुर विधानसभा का हिस्सा है, इसलिए खतौली के विधायक होने के कारण उनको आमंत्रित नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग के खेद पर रालोद विधायक मदन भैया की नाराजगी तो दूर हो गई, लेकिन कई सवाल भी खड़े हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर

रविवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जानसठ सीएचसी परिसर में पब्लिक हेल्थ लैब भवन के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार की ओर से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व रालोद तथा भाजपा के अन्य नेताओं को आमंत्रित करते हुए बुलावा दिया गया था। सभी इस भूमि पूजन में शामिल भी हुए। जबकि खतौली विधानसभा में कार्यक्रम होने के बावजूद खतौली क्षेत्र से रालोद विधायक मदन भैया को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया था। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मदन भैया को न बुलाकर आयोजक विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला रालोद के संगठन मंत्री अजीत राठी द्वारा गंभीर आपत्ति करते हुए उठाया गया तो राजनीति भी गरमा गई। उनके द्वारा मौके पर ही सीएमओ और जानसठ सीएचसी के प्रभारी को जमकर हड़काया और कड़ी नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस-बदमाश मुठभेड़ का सिलसिला जारी, 30 घंटे में छठी भिड़ंत

रालोद विधायक मदन भैया भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से खासे नाराज नजर आये और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कार्यवाही चेतावनी भी दे डाली। रालोद नेताओं का कहना है कि अजीत राठी काफी सुलझे हुए नेता हैं और उन्होंने प्रोटोकॉल के उल्लंघन में आपत्ति जता कर खराब मानसिकता के अधिकारियों को संदेश दे दिया है कि रालोद के जनप्रतिनिधियों को अनदेखा किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ उद्घाटन के मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर न करने से समर्थकों में जरूर रोष है।

इसे भी पढ़ें:  कांशीराम कालोनी में मंत्री कपिल देव ने सुगागिनों को बांटी साडी

यह मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रीय जनता में रोष की जानकारी मिलने और अजीत राठी द्वारा हड़काये जाने पर आयोजक अधिकारियों ने खतौली विधायक मदन भैया को टेलीफोन करके उद्घाटन के वक्त प्रोटोकॉल में हुई अपनी चूक को स्वीकार किया। अधिकारियों ने मदन भैया विधायक को प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर खेद व्यक्त करते हुए बताया कि यह मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में होने की वजह से कंफ्यूजन हुआ। हालांकि अधिकारियों का यह एक्सक्यूज किसी के भी गले से उतरने लायक नहीं है, क्योंकि जिम्मेदार अधिकारी होने के बावजूद भी उनको यह नहीं पता कि कौन सा इलाके किस विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। खतौली विधायक मदन भैया ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरा ही नहीं किसी भी जनप्रतिनिधि के प्रोटोकॉल का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक कांवड़ियों की भागमभाग में सभी व्यवस्था हुई धड़ामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक कांवड़ियों की भागमभाग में सभी व्यवस्था हुई धड़ामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »