कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय रहेंगे बंद, शिक्षक स्टाफ को उपस्थित रहकर कार्य निपटाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में बीते चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के प्रकोप ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के शीतकालीन अवकाश को दो दिन और बढ़ा दिया है। गुरुवार को जारी ताज़ा आदेश में 17 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्देश जनपद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल संचालकों को आदेशों का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि ठंड के प्रकोप से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक कोहरा, शीतलहर और तापमान में गिरावट को देखते हुए 16 और 17 जनवरी को कक्षा नर्सरी से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों में तैनात समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं शासकीय कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। ठंड के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अभिभावकों और बच्चों ने प्रशासन के इस निर्णय को राहत भरा बताया है।

इसे भी पढ़ें:  गौ माता की खातिर ट्रिपल इंजन की सरकार को घेरेगा गौसेवक निशु

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नामित सभासदों की मांगः मुजफ्फरनगर को अब ‘लक्ष्मीनगर’ नाम दें मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसू

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आज़म खान ने जेल में जहर देने की कोशिश का आरोप लगाया, शाहिद सिद्दीकी ने किया

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »