आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है।

जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों साथ हों, वहीं सफलता मिलती है। स्वामी महर्षि दयानंद के पास दोनों शक्तियां विद्यमान थीं, इसी कारण उन्होंने समाज में व्यापक परिवर्तन किया। आचार्य कंवर पाल शास्त्री ने उपदेश देते हुए कहा कि अग्निहोत्र करने वालों का ही वेद पढ़ना सफल होता है। उन्होंने कहा कि दान और उपभोग से ही धन की सफलता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आचरणहीन व्यक्ति को वेद भी पवित्र नहीं कर सकते। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण को सुधारने का संकल्प लेना चाहिए। आचार्य अमित कुमार शास्त्री गंगोह ने कहा कि होली प्रसन्नता, पवित्रता और खुशहाली का पर्व है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

इस अवसर पर बुराइयों को छोड़ने और अच्छाइयों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद से परमात्मा की भक्ति और सत्य बोलने की शिक्षा लेनी चाहिए। होली तभी सार्थक है जब हम संकल्प लें कि अब आगे कोई गलती नहीं होगी। इससे पूर्व सत्येंद्र आर्य के आवास पर वैदिक रीति से होली पर्व मनाया गया। यजमान विकास आर्य एवं पिंकी आर्य रहे, जबकि पुरोहित रामदेव शास्त्री एवं अजेश आर्य ने विधि संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने किया।

इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य देशभक्ति रैली – "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः"

इस अवसर पर प्रसिद्ध आर्य भजनोपदेशक मोहित शास्त्री बिजनौर, मधुर गायक घनश्याम प्रेमी, महाशय जगमाल हापुड और सुशील आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दीपिका आर्य, वरेण्यम आर्य, पुरू महाराज, अशोक शर्मा जी अध्यक्ष कौमी एकता कमेटी खतौली, रूपा, सचिन, जहान सिंह मेरठ, वेद प्रकाश एडवोकेट, मास्टर जयपाल सिंह, अजय अरोड़ा, राजपाल आर्य, जगदीश प्रधान, धीरेंद्र आर्य, सुनील आर्य, प्रवीण आर्य, वैभव आर्य, अमरेश आर्य, शोभाराम आर्य, सतीश काके, चुन्नीलाल आर्य, श्याम सिंह नागर, ठाकुर सतीश, शीशपाल, जयकरण सिंह, डॉक्टर रिशिपाल, उषा आर्य, गीता आर्य, ओजस्वी आर्य, वर्णिका आर्य, वेदांशी आर्य, देवंशी आर्य, सुशील गुर्जर, कृष्ण पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहरामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रालोद नेताओं ने भी मंत्री को गाली, जिला अध्यक्ष शिक्षक जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »