श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य देशभक्ति रैली – “राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः”

मुज़फ्फरनगर। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रेमपुरी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य रैली ” राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः” ने नगर में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

इस रैली का शुभारंभ माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी( राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग) द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देशभक्ति के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।



 


रैली में विद्यालय के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं 100 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, घास मंडी से होते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची से काट दिए 156412 वोटरों के नाम

रास्ते भर बच्चों का जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना देखते ही बनती थी। उनके हाथों में तिरंगे, चेहरों पर देशभक्ति के रंग और मन में समर्पण का भाव – यह दृश्य नगरवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बना। 

इस रैली की शोभा बढ़ा रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे, जो महान स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजे हुए थे , और देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। देशभक्ति नारों, वेशभूषा और अनुशासित मार्चिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को एक सशक्त राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैत

सभी प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका जैन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, एकता और सामाजिक चेतना को जागृत करना है। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ को रैली के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि आज की पीढ़ी कल का उज्ज्वल भारत बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  CYBER FRAUD--सोशल साइट पर दोस्ती, निवेश का झांसा और फिर तीन करोड़ की ठगी

पुलिस प्रशासन द्वारा रैली को सुरक्षा एवं यातायात की दृष्टि से सफल बनाने में योगदान अति सराहनीय रहा। यह रैली न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि समूचे शहर के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बनी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में गुंडागर्दीः चालक ने मचाया जमकर तांडव, ओपीडी स्टाफ को पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची से काट दिए 156412 वोटरों के नाम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्षजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »