स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत, परिजनों में कोहराम

काम के दौरान अचानक गिर पड़ा भंडूर निवासी अंकुर, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हाल ही में ज्वॉइन किया था प्लांट

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां स्टील प्लांट में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की आकस्मिक मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों के साथ ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर पर पहुंचकर हंगामा किया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग की गई। घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता दोनों की लहर पैदा कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भंडूर पुलिस चौकी के सामने स्थित सरिया मिल स्वरूप स्टील प्लांट में देर रात लगभग 11 बजे एक युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अंकुर शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी ग्राम भंडूर, प्लांट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। रात में काम के दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। अंकुर को गिरता देखकर सहयोगियों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा किया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्वरूप स्टील प्लांट पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय चितरंजन के बड़े बेटे सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी की है, बंटी 2022 में सपा रालोद गठबंधन में रालोद प्रत्याशी के रूप में मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। उनको भाजपा के प्रत्याशी वर्तमान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पराजित कर यहां जीत की हैट्रिक पूर्ण की थी। बताया गया कि मृतक युवक अंकुर ने कुछ ही समय पहले प्लांट में नौकरी ज्वॉइन की थी। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी फैक्ट्री पहुंचे और अंकुर की मौत को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मिल मालिकों से मृतक के परिवार के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  शातिर गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मामा घायल-भांजा हुआ फरार

इसको लेकर मालिकों के साथ वार्ता भी हुई और मृतक के परिजनों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूरी जांच की मांग की है। एसएचओ सिखेडा ने बताया कि स्वरूप स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अंकुर शर्मा की आकस्मात मौत हुई है, कोई हादसा नहीं हुआ है, वो ड्यूटी पर था और अचानक गिर गया। माना जा रहा है कि युवक को हार्ट अटैक आया, जिस कारण उसका निधन हुआ है। परिजनों और मिल मालिकों के बीच समझौता हुआ और परिजनों ने कोई भी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। परिजनों की सहमति पर मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव सौंप दिया गया था। दोपहर के समय परिजनों ने गमगीन वातावरण में मृतक अंकुर का अंतिम संस्कार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महावीर चौक में बंद मकान में चौकीदार की रहस्यमयी मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रालोद-भाकियू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की पहलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महावीर चौक में बंद मकान में चौकीदार की रहस्यमयी मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »