शातिर गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मामा घायल-भांजा हुआ फरार

शहर कोतवाली पुलिस ने गांव बहेडी के जंगल में चार टयूबवैलों पर हुई चोरी का किया पर्दाफाश

मुजफ्फरनगर। जनपद के रोहाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध हथियार, जिंदा और खाली कारतूस, और एक स्कूटी बरामद की है।

शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि रोहाना चौकी प्रभारी अनिल तोमर और उनकी पुलिस टीम सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बडकली कट के पास चैकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कूटी पर दो शातिर बदमाश सहारनपुर की ओर से आ रहे हैं। इन बदमाशों की घेराबंदी के लिए पुलिस सतर्क हो गई। इन स्कूटी सवारों को रोकने का प्रयास किया तो ये लोग फायरिंग करते हुए सादपुर रजवाहे की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया और रोकने के लिए फायरिंग का जवाब दिया तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से घायल अवस्था में बदमाश को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान इस्लाम पुत्र खिलाड़ी निवासी कैराना जनपद शामली के रूप में हुई। जबकि उसने बताया कि जो बदमाश फरार हुआ है, वो उसका भांजा चांद पुत्र अली हसन निवासी कैलाशपुर गागलहेडी जनपद सहारनपुर है। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार मातृशक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

एसएचओ कोतवाली बबलू सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाश ने पूछताछ में बताया कि बरामद स्कूटी संख्या एचआर 05एके 2073 उनके द्वारा दिल्ली से चोरी की गई थी। जांच करने पर पाया गया कि यह स्कूटी गौरव कामरा पुत्र विजय कामरा निवासी काटजू नगर करनाल हरियाणा के नाम पंजीकृत है। इसकी डिग्गी खोली तो उसके प्लास्टिक का एक बोरा मिला। इसमें प्लास, पेचकस, टूटे हुए केबिल के टुकड़े, टयूबवैल के स्टार्टर और टूटे हुए कटाउट भरे मिले। पूछताछ करने पर इस्लाम ने बताया कि वो बंजारा जाति से है और अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गौकशी करने का काम करता है। गौकशी के लिए रैकी करते हुए जंगल में घूमते हैं। 5-6 दिन पहले वो गौकशी के लिए चरथावल रोड पर बहेडी के जंगल में रैकी के दौरान चार टयूबवैलों से सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाने पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के बाद कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  महिला चिकित्सक ने उपचार के बहाने घर बुलाकर बनाई नग्न वीडियो, मांगे 20 लाख

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जेल में उत्पीड़नः भाकियू अराजनैतिक ने किया जमकर हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसा- अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव ने दिया हर मदद का भरोसा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार मातृशक्तिः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »