मुजफ्फरनगर-महावीर चौक में बंद मकान में चौकीदार की रहस्यमयी मौत

विहान मोटर के मालिक के मकान के स्विमिंग पूल में पड़ा मिला शवा, सिर पर चोट के निशान मिलने से पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महावीर चौक के एक बंद मकान में शुक्रवार की सुबह चौकीदार का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बुजुर्ग इस मकान में चौकीदारी करता था और रात्रि में ड्यूटी पर था। उसके सिर पर भी चोट का निशान पाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शिवांश कुच्छल, जो कि विहान मोटर नामक बाइक शोरूम के संचालक हैं, का एक मकान महावीर चौक पर है। यहां पर शिवांश के द्वारा अपनी अनुपस्थिति में मकान की सुरक्षा के लिए चौकीदार को छोड़ा गया है। 60 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र दीपचंद निवासी अमित विहार कुकड़ा, थाना नई मंडी गार्ड के रूप में यहां पर नौकरी करते हुए मकान की देखभाल कर रहे थे। रामकृष्ण रात्रि में ड्यूटी पर थे। शुक्रवार की सुबह मकान के अंदर बने स्विमिंग पूल में उनका शव पाया गया। चौंकाने वाले बात यह है कि स्विमिंग पूल में पानी बहुत कम था और मृतक के सिर पर हल्की चोट के निशान भी देखे गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि फिसल जाने के कारण चौकीदार पूल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौत हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलाल महासभा ने किया क्षेत्रीय टीमा का गठन

पुलिस के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। एसएचओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि मकान में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। तुरंत जिला चिकित्सालय भेजने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
इस सम्बंध में सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटनावश चौकीदार की पूल में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास किया है। मामले में जो भी आशंका हैं, उनको लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौतजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »