शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर सम्प्रदाय के युवक ने दी धमकी

फोन कर लगातार युवती का कर रहा था परेशान, पिता काम और मां पड़ौस में गई तो घर में घुसकर ले गया आरोपी

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर क्षेत्र के एक गांव में शादी से पहले ही गैर सम्प्रदाय के युवक द्वारा एक 25 वर्षीय युवती के घर से ही कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही युवक और उसके भाई सहित अन्य साथियों पर जबरन घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से तत्काल बरामदगी की गुहार लगाई है। युवती के अपहरण में तीन युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। युवती को गाजियाबाद ले जाने की आशंका पीड़ित परिवार ने पुलिस के समक्ष जताते हुए बरामदगी की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

थाना मीरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री घर पर रहती थी और अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है। परिवार ने उसका रिश्ता तय कर रखा था और शादी ईद के बाद निर्धारित हो गई थी। तहरीर के अनुसार, करीब चार-पांच दिन पूर्व युवती ने अपनी मां को बताया था कि गांव का ही गैर सम्प्रदाय का एक युवक पुन्नी उर्फ नवेन्द्र सिंह पुत्र तिरंग सिंह उसे मोबाइल फोन पर लगातार परेशान कर रहा है। आरोप है कि वह शादी न होने देने और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सामाजिक लोकलाज के कारण परिजनों ने यह बात सार्वजनिक नहीं की।

इसे भी पढ़ें:  बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक, उद्योग भी इससे जुड़ेंः मीनाक्षी स्वरूप

पिता ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब नौ बजे वो अपनी मजदूरी पर गए हुए थे और मां पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक पुन्नी घर में घुसा और युवती को धमकी देते हुए जबरन अपहरण कर अपने साथ ले गया। पिता का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आरोपी के घर पहुंचकर उसके भाई आशुतोष से पूछताछ की। उसने बताया कि पुन्नी सुबह से घर पर नहीं है। बाद में एक अन्य युवक भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र बल्लू निवासी रहीसनगर गाजियाबाद, जाकि पुन्नी का ताऊ का लड़का से फोन पर आशुतोष द्वारा संपर्क किया गया, जिसने कथित रूप से जानकारी दी कि पुन्नी ने उसको फोन किया था और बताया था कि वो किसी लड़की को लेकर गाजियाबाद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास, फोटो लगाकर मांगे गये लोगों से पैसे

परिवार ने आशंका जताई है कि युवती के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पिता ने आरोपी युवक पुन्नी और भाई आशुतोष तथा तहेरे भाई भूपेन्द्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तीनों को नामजद करते हुए मुकदमा कायम किया। मीरापुर पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। परिजनों ने युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कारों की छत पर खड़े होकर पटाखे छोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: एलपीजी संकट के बीच आईजीएल बना सहारा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, छापे में दो प्रतिष्ठान सीलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »