MUZAFFARNAGAR-डीएम के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास, फोटो लगाकर मांगे गये लोगों से पैसे

मुजफ्फरनगर। साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए तरह तरह के मकड़जाल बुनते रहते हैं। पुलिस अफसरों के नाम पर ठगी और लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठने के तो कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन आज जिलाधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया। इस मामले में जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने डीएम वार रूम के जरिये सोशल मीडिया पर मैसेज प्रसारित करते हुए सभी को इन साइबर ठगों से सतर्क करने का काम किया। इससे पहले भी यहां तैनात रहे एक जिलाधिकारी के फोन को हैक कर लिया गया था।

शनिवार को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की फर्जी व्हाटसएप आईडी बनाकर साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी की ओर से सोशल मीडिया पर संदेश वायरल करते हुए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। जिलाधिकारी के डीएम वार रूम सोशल मीडिया व्हाटसएप गु्रप पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस जैन की ओर से एक संदेश वायरल किया गया।

इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास से निखर रहा उत्तर प्रदेश, युवा आत्मनिर्भर बनेः कपिल देव


इसमें बताया गया कि एक अंजान व्यक्ति जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की प्रोफाइल पिक्चर का गलत इस्तेमाल कर फोन नम्बर +94 784802512 से एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई और उसके बाद इस आईडी के माध्यम से अलग-अलग लोगों को मैसेज भेज कर जिलाधिकारी की फोटो का गलत ढंग से उपयोग कर रहा है। सूत्रों के अनुसार इस अंजान साइबर ठग ने कई लोगों से जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की फोटो का प्रयोग करते हुए धनराशि की भी मांग की है।

जिलाधिकारी की ओर से इस साइबर ठग की हरकत के खिलाफ सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करते हुए सभी सावधान एवं सतर्क रहने की अपील के साथ ही कहा है कि किसी भी प्रकार की कोई व्यक्तिगत जानकारी उसके साथ शेयर न करें और ही कोई धनराशि उसको दी जाये। बता दें कि ऐसे ही जिले में पूर्व में तैनात रहे जिलाधिकारी डीेके सिंह का भी सीयूजी नम्बर हैक करते हुए विदेशी फोन नम्बर से गलत आईडी बनाई गई थी। इस मामले में डीके सिंह द्वारा साइबर सैल में मामला भी दर्ज कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में घुसे ‘विभीषण’ से परेशान हुए कर्मचारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10 करोड़ की स्मैक के साथ चार शातिर तस्कर गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में घुसे ‘विभीषण’ से परेशान हुए कर्मचारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास से निखर रहा उत्तर प्रदेश, युवा आत्मनिर्भर बनेः कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »