बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक, उद्योग भी इससे जुड़ेंः मीनाक्षी स्वरूप

’भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने मुज़फ्फरनगर में मनाया मानक महोत्सव एवं मानक रैली निकालकर किया जागरुक

मुजफ्फरनगर। विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा द्वारा शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर में मानक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योगों के प्रतिनिधियों, ज्वैलर्स, स्कूली छात्रों, सरकारी विभागों के अधिकारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार,तथा विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मुज़फ्फरनगर उपस्थित रहे।
बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व मानक दिवस-2025 की थीम “सतत विकास लक्ष्य (ैक्ळ-17) दृ लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी” है तथा बीआईएस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हितधारकों को जोड़कर मानकों के महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक उत्पाद मानकों के अनुरूप ही निर्मित होना चाहिए। उद्योग तभी उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित कर पाएंगे और लंबे समय तक प्रतिस्पर्धा में बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उद्योगों से आग्रह किया कि अनिवार्य श्रेणी में न आने वाले उत्पादक भी बीआईएस से जुड़ें ताकि उनके उत्पाद वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बन सकें। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र से महाप्रबंधक जैस्मीन फौजदार, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक आशीष द्विवेदी, बीआईएस के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी, मानक संवर्धन अधिकारी सुसरिता त्रिपाठी, तथा राजीव वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्टैंडर्ड क्लब के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सरस्वती वंदना, डांडिया नृत्य, समूह नृत्य और नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। मानक संवर्द्धन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मेंटर्स, उद्योगों, ज्वैलर्स तथा रिसोर्स पर्सन्स को सम्मानित भी किया गया।
तकनीकी सत्र में अल्ट्राटेक से सुवंदना, बिंदल पेपर्स से आशुतोष अग्रवाल तथा ग्राफिक एरा, देहरादून से डॉ. अभिलाषा मिश्रा ने अपने विचार साझा किए और बताया कि उनके उद्योग किस प्रकार सतत विकास लक्ष्यों को लागू करने में योगदान दे रहे हैं। इसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मुज़फ्फरनगर जिले में मानक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माननीय मंत्री अनिल कुमार, बीआईएस निदेशक सौरभ तिवारी एवं श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली में मुज़फ्फरनगर के 10 स्टैंडर्ड क्लबों के लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। रैली होटल स्वर्ण इन होटल सरकूलर रोड से प्रारंभ होकर एम.जी. पब्लिक स्कूल पर संपन्न हुई। मानक महोत्सव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बीआईएस के कार्यों, मानकों के महत्व और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में सामूहिक प्रयासों से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें:  वहलना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा के युवक की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पडौसी युवक ने किया नाबालिग से रेप, मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »