गजब कारनामा-शहर में यूनीपोल को लग गये पैर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में बाबुओं के खेल भी निराले हैं, कहीं क्लेरिकल मिस्टेक तो कहीं पर मनमाना रवैया, भ्रष्टाचार के लिए आतुर कुछ पालिका लिपिकों के लिए नियम और कायदे उनके हाथों का खिलौना भर मात्र है। ऐसे ही भ्रष्टाचार और अनियमितता की पोल पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के द्वारा दिये गये आदेश के बाद विज्ञापन प्रचार व्यवस्था में खुल रही है। पहले एक विज्ञापन एजेंसी को चार के स्थान पर 14 स्थानों की अनुमति कर विभाग से जारी करा दी गई, तो अब सामने आया है कि अपने पैरों न चलने वाले यूनिपोल के भी बाबुओं ने पैर लगा दिये हैं। ये सारा माजरा अवैध विज्ञापन पट के सर्वे में सामने आया है, सर्वे का काम पूरा करते हुए रिपोर्ट कर विभाग को सौंप दी गई है। इस पर अब जल्द ही एक्शन की तैयारी है।

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पालिका में करीब 20 विज्ञापन एजेंसियों का नवीनीकरण अभी तक नहीं हो पाया है। मार्च 2024 को इनको जारी अनुमति पूर्ण होने पर लोकसभा चुनाव के लिए एक माह के लिए विशेष अनुमति प्रदान की गई थी, जो 30 अपै्रल को पूर्ण होने पर शहरी क्षेत्र में लगे होर्डिंग, यूनिपोल और रूफटॉप सहित सभी विज्ञापन पट अवैध घोषित हो चुके हैं। ऐसे में विज्ञापन एजेंसियों का नवीनीकरण करने से पूर्व ईओ प्रज्ञा सिंह के निर्देश पर कर अधीक्षक के द्वारा 20 विज्ञापन एजेंसियों को अपने अपने अवैध होर्डिंग और यूनीपोल हटवाने के निर्देश दिये गये थे। ऐसे में विज्ञापन एजेंसियों ने ईओ से मिलकर शहरी क्षेत्र में लगे विज्ञापन पट का सर्वे कराते हुए अवैध विज्ञापन पट को चिन्हित कराने का सुझाव दिया था। इसके बाद ईओ ने कर अधीक्षक को सर्वे कराने के निर्देश दिये गये थे। इसके लिए कर अधीक्षक को विभाग के तीनों राजस्व निरीक्षकों अमित कुमार, विजय कमार और अमरजीत सिंह की संयुक्त टीम बनाने तथा विभागीय लिपिकों को इस टीम से दूर रखने के निर्देश दिये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहर

राजस्व निरीक्षकों ने करीब एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद शहरी क्षेत्र में लगे सभी विज्ञापन पट के सर्वे का काम पूर्ण कर लिया है। इसमें कर विभाग से उनको करीब 411 होर्डिंग और 85 यूनीपोल की लिस्ट दी गई थी। जबकि मौके पर इससे कहीं ज्यादा विज्ञापन पट लगे हुए मिले हैं। लिस्ट से अलग पाये गये विज्ञापन पटों को रेड मार्किंग करते हुए अवैध के रूप में चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया गया है। राजस्व निरीक्षकों ने अपने रिपोर्ट कर अधीक्षक को सौंप दी है। ऐसे में विज्ञापन पटों की स्वीकृति में पालिका के लिपिकों के द्वारा किये गये कई बड़े घपले और झोल सामने आये हैं। सर्वे ने पूरी तरह से चल रहे गोरखधंधे की पोल खोलने का काम किया है। कर विभाग के लिपिकों ने अनुमति देने में पूर्व अधिकारी के साथ मिलकर इतना बड़ा खेल रचा कि अचल यूनीपोल भी चलते फिरते नजर आये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी हादसे को लेकर श्रम विभाग में पालिका अफसर तलब

सर्वे के दौरान जब राजस्व निरीक्षकों की टीम सरकूलर रोड पर पहुंची तो लिस्ट के अनुसार दर्शाये गये स्थानों पर यूनीपोल का भौतिक सत्यापन शुरू किया गया। ऐसे में लिस्ट और स्वीकृति पत्रावली में एक विज्ञापन एजेंसी का जो यूनीपोल सरकूलर रोड पर आवास विकास कालोनी शाकुन्तलम के बाहर स्थित दर्शाया गया था, वो मौके से नदारद मिला। इसकी तलाश की गयी तो यह पोल जीआईसी मैदान के आसपास लगा पाया गया, यानि की पत्रावली में कर विभाग ने स्वीकृति आवास विकास के सामने दी थी, लेकिन विज्ञापन एजेंसी ने लिपिकों के साथ मिलकर अपना यूनीपोल जीआईसी मैदान के सामने गाड़ दिया, जो पूरी तरह से अवैध है। ऐसे ही होर्डिंग के स्थानों में भी फेरबदल पाया गया है। इसको लेकर राजस्व निरीक्षकों ने अपनी रिपोर्ट दी है। कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने बताया कि ईओ के आदेश पर अवैध होर्डिंग चिन्हित करने के लिए सर्वे का काम पूरा करा लिया गया है। करीब एक हफ्ते सर्वे का काम हुआ है। इसके साथ ही मुम्बई हादसे के बाद शहरी क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी और मार्किट के भवनों की छतों पर लगे रूफटॉप होर्डिंग का सर्वे भी पूर्ण हो चुका है। राजस्व निरीक्षकों ने अपनी अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। रिपोर्ट का परीक्षण कर अवैध होर्डिंग व यूनीपोल आदि की लिस्ट तैयार कराई जा रही है। इसके बाद एक संयुक्त रिपोर्ट ईओ को सौंपी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9 जून को होगा प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आठ वर्षीय बालिका की हत्या, बोरे में मिली लाशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी हादसे को लेकर श्रम विभाग में पालिका अफसर तलब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहरजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »