अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहर

मुजफ्फरनगर। गांव रुड़कली में घर में ही दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस की सख्त पूछताछ में बच्चों की मां ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। इस पर्दाफाश से ममता एक बार फिर शर्मसार हो गई। लोगों ने जब पुलिस की जुबानी इस घटना का खुलासा सुना तो उनके दिल दहल गये। मां ने ही अपने अनैतिक सम्बंधों के लिए कलेजे के टुकड़ों को बलि चढ़ा दिया। मां ने अपने प्रेम प्रसंग की खातिर दो मासूम बच्चों को खाने में जहर दे दिया और इसके बाद उनकी मौत पर रोने-धोने का नाटक करती रही।

जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली तालाब अली गांव में गुरूवार को मासूम भाई-बहन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। गांव में चार साल के अरहान और एक साल की उसकी मासूम बहन अनाया की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उनकी मां ही निकली। प्रेम प्रसंग में मा ने ही दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या की थी। बच्चों की मौत के बाद मां रोने और बेहोश होने का नाटक भी करती रही। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। पुलिस पूछताछ में मां मुस्कान द्वारा ही दोनों बच्चों को जहर देने का मामला सामने आया है।

रुड़कली तालाब अली निवासी वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग कार्य करता है। वह अपने भाईयों से अलग पत्नी और बच्चों के साथ अपने मकान में रहता है। दो दिन पहले ही अपने गांव से कार्य पर चंडीगढ़ गया था। उसकी पत्नी मुस्कान बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। दोपहर बाद घर में ही बच्चों की मौत हो गई, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। बाद में पुलिस अफसरों के समझाने के बाद दोनों बच्चों के शव पुलिस को सौंप दिये गये थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम हुआ, तो मौत के कारण की कुछ धुंधली सी तस्वीर बनकर रिपोर्ट के रूप में उभरी थी। पुलिस ने मुस्कान से मोबाइल मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सकी। इसके बाद शक होने पर पूछताछ की, जिसके बाद वारदात का खुलासा हो गया। मुस्कान ने ही अपने अनैतिक सम्बंधों के कारण अपने प्यार की खातिर अपने ही दोनों बच्चों को जहर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  न्यायिक विभाग ने कचहरी में लगाया चिकित्सा शिविर, डीजे ने किया शुभारंभ

मुस्कान का कहना है कि दोपहर के समय उसके दोनों बच्चे और वह सो गए थे। दोपहर लगभग 2.30 बजे के करीब उसके पति वसीम का फोन आया तो उसकी आंख खुली। उसने देखा तो उसके दोनों बच्चे अचेत मिले। बात उसने अपने पति को बताई तो पति ने अपने भाई डॉ. अकरम को बताया। डॉ अकरम छपार क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं। वह आनन फानन में वहां से दौड़े और आकर देखा तो दोनों बच्चे मृतक मिले। जैसे ही बच्चों की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस ने वसीम की पत्नी मुस्कान से फोन मांगा, जिस पर मुस्कान ने बताया उसका फोन यहीं पर रखा था पता नहीं कहां गुम हो गया। नंबर लेने के बाद पुलिस ने कॉल करनी चाहिए तो स्विच ऑफ मिला। आखिर मोबाइल चोरी हुआ है या छुपाया गया है। वसीम के परिजनों के अनुसार लगभग सात वर्ष पूर्व वसीम की शादी ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी युवती के साथ हुई थी। लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष के बाद दोनों एक साथ न रह सके और फैसला हो गया था। इसके बाद लगभग पांच वर्ष पूर्व तेवड़ा की ही रहने वाली मुस्कान से शादी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सरकार के 11 साल ओर किसानों के 11 सवाल पर होगा चिंतन शिविरः राकेश टिकैत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »