हर घर तिरंगा लेकर घर-घर जायेंगे कार्यकर्ताः सूर्य प्रकाश

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारी श्री सूर्यप्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक आयोजित करते हुए अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि जिला प्रभारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लखनऊ के सभापति सूर्य प्रकाश पाल ने गुरूवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन करते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान शुरू करना है। आजादी का यह जश्न तिरंगा फहराकर मनाया जा रहा है। इसके लिए हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लहराने का अभियान चलाया जा रहा है।

इसमें सभी को जागरूक करते हुए सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जानी है। इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के साथ ही देश के बंटवारे का दंश भी भारतवासियों ने झेला है। इसके लिए विभाजन की विभीषिका को भी याद किया जायेगा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका पर गोष्ठी में बंटवारे में विस्थापित हुए लोगों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी दी गई है, इसमें घर घर तिरंगा लेकर लोगों को जागरुक किया जायेगा। 9 और 10 अगस्त को मंडलवार बैठक करते हुए कार्यक्रम और तिरंगा वितरण की रूपरेखा बनाई जायेगी। इसके लिए जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी को निर्देशित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्य

बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, राजू अहलावत, हरीश अहलावत, जगदीश पांचाल, श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक, गीता जैन, साधना सिंघल, अचिन्त मित्तल, पवन अरोरा, रमेश खुराना, डॉ. देशबन्धु तोमर, नितिन मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और संचालन बिजेन्द्र पाल व रोहताश पाल द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चालक शुभम पाल के परिजनों से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नाले में बह गई महिला, गाजियाबाद में बारिश बनी हादसे की वजहराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »