एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्य

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में मदर्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस विशेष उत्सव के दौरान विद्यालय के प्राइमरी विंग के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रभावी मंचीय प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी नाट्य प्रदर्शन के सहारे जीवन में मां के महत्व को समझाने का सुन्दर प्रयास किया तो वहीं बच्चों ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से घरों में मां और बच्चों के बीच होती छोटी छोटी मीठी नौंकझोंक के प्रस्तुतिकरण से सभी को खूब गुदगुदाने के साथ बातों ही बातों में प्रेरक संदेश देने का काम भी किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरूवार को मदर्स डे पर प्राइमरी विंग की ओर से विशेष उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आई सभी माताओं को शिक्षिकाओं ने ‘आई लव यू मॉम’ के संदेश के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किये गये हैंड मेड बैज लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नर्सरी के छोटे बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति अपने स्नेह का प्रदर्शन करने के लिए सुन्दर मंचीय नृत्य प्रस्तुति दी। आई लव माई मॉम गीत पर बच्चों ने नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन जीत लिया।

कक्षा एक और दो की छात्राओं ने हिन्दी तथा अंग्रेजी में मां पर आधारित कविताओं को प्रस्तुत करते हुए अपनी भावनाओं को प्रकट किया। एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने गीत और डांस से भी को प्रभावित किया। कक्षा-1 और कक्षा-2 के छात्र छात्राओं ने गीत संगीत आधारित अपनी प्रस्तुतियों को मां के पवित्र रिश्ते और स्वरूप को समर्पित की। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हास्य व्यंग्य पर आधारित लघु नाटिकाओं के माध्यम से जीवन में मां के महत्व को दर्शाने का काम किया तो वहीं मां और बच्चों के बीच होती तीखी-मीठी नौंकझोंक के सहारे प्रेरक संदेश देने में भी वो सफल नजर आये। अपने बच्चों के साथ कुछ माताओं ने भी नृत्य प्रस्तुति देकर मां और बच्चे के बीच के भावनात्मक रिश्तों और सुन्दर जुगलबंदी को पेश कर सभी की प्रशंसा बटोरी।

मदर्स डे उत्सव को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने कहा कि मां के लिए कोई दिन विशेष नहीं हो सकता, क्योंकि हर दिन ही मां का दिन होता है। इस धरती पर केवल मां को ही ईश्वर का स्वरूप माना गया है। यही कारण है कि मां से ही बच्चे की पहली शिक्षा शुरू होती है और जीवन का पहला शब्द भी मां ही है। आज मॉर्डन लाइफ में बच्चे डिजीटल जिन्दगी के आदि हो गए हैं। ऐसे में मोबाइल का काफी नकारात्मक प्रभाव भी बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे में मां की जिम्मेदारी ज्यादा बनती है कि वो इस डिजीटल लाइफ में बच्चों को संस्कृति और संस्कार से जोड़कर उनको जंक फूड से बचाकर स्वस्थ खानपान की आदत डालें। इसके लिए जरूरी है कि माता और पिता अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर बच्चों को अवश्य दें, उनसे बातें करें, उनको समझे और उनके साथ खेल खेलें, कहानियां सुनाएं, ऐसा करने से बच्चों का जीवन अनुशासित होगा और हम उनको एक बेहतर भविष्य दे पायेंगे। कार्यक्रम में इस पल को यादगार बनाने के लिए विद्यालय की ओर से मां और बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट तथा टैटू कॉर्नर भी बनाये गये थे। माताओं ने यहां पर जमकर सेल्फी ली।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, गलत हरकत न करें


कार्यक्रम की एंकरिंग कक्षा-5 की छात्रा वृन्दा और कक्षा-4 के छात्र माहिर वत्स ने सुन्दर ढंग से की। कार्यक्रम की सफलता में प्राइमरी विंग की इंचार्ज कविता रावल सहित अन्य शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी माताओं के साथ ही सभी शिक्षिकाओं को मदर्स डे की शुभकानाएं दी। 

इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत की सीमा से बाहर भी कांवड़ में करेगे व्यवस्थाः जहीर फारूकीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »