ई रिक्शा चालक शुभम पाल के परिजनों से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। गत दिनों मुजफ्फरनगर के कमल नगर निवासी ई रिक्शा चालक शुभमपाल की लुटेरों द्वारा हत्या किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी हेतु समाजवादी पार्टी प्रतिनिमंडल को 27 अप्रैल को पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

आज प्रतिनिधिमंडल में शामिल समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह प्रदेश सचिव डॉ लाखनपाल महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल ने कमल नगर स्थित मृतक शुभमपाल के शोकाकुल परिवार से भेंट कर उनसे हत्याकांड के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी लेकर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश से अवगत कराते हुए कहा कि बढ़ते अपराधों व दुस्साहसिक घटनाओं से यूपी की लचर कानून व्यवस्था के चलते अनेक लोगों को प्रतिदिन लुट हत्या का शिकार होना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

कानून व्यवस्था की कमजोरी से शुभम पाल हत्याकांड जैसे आर्थिक कमजोर लोगों के परिवार बर्बाद हो रहे है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसी जघन्य वारदातों से बेहद व्याकुल है तथा पीड़ित परिवार के साथ है। इस दौरान पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा नेत्री दीप्ति पाल सपा नेता सत्येंद्र पाल,पवन पाल पूर्व जिलाध्यक्ष अपसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी समाजवादी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक अनेश निर्वाल,हुसैन राणा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बात

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »