पत्नी ने मिला दिया डीएम को फोन, एनएसए डॉ. अतुल की हो गई छुट्टी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में इन दिनों शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कई कार्यक्रम चल रहे हैं। इनमें दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है तो एक अक्टूबर से संचारी रोग और दस्तक अभियान भी चलाया जाना है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी अभियानों को प्रतिदिन चलाने का दबाव बना हुआ है और उनके अवकाश पर भी लगभग रोक लगी हुई। इसी को देखते हुए पालिका में एक अधिकारी की पत्नी ने डीएम से शिकायत कर अपने पति की पालिका से छुट्टी कराने में कामयाबी पाई। डीएम के फोन के बाद इस अधिकारी को उसकी मर्जी तक पालिका से छुट्टी पर भेज दिया गया है।

नगरपालिका परिषद् में इन दिनों विशेष स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें पालिका के सम्बंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनके अवकाश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। पिछले दिनों अभियान के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाने पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों को चेयरपर्सन और ईओ की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में छुट्टी नहीं मिलने से कई अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। इनमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार का नाम भी सामने आया है। बताया गया है कि डॉ. अतुल के बेटे की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही है, उसके उपचार के लिए वो पहले भी लम्बे समय तक अवकाश पर रहे। अब विशेष अभियान का दायित्व होने के कारण वो छुट्टी पर नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में बेटे की तबियत खराब होने पर भी उसको उपचार दिलाने का समय नहीं मिल पा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

ऐसे में उनकी पत्नी ने 26 सितम्बर को सीधे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को फोन मिला दिया और परिवार की समस्या को उनके सामने रखते हुए अपने पति डॉ. अतुल कुमार के लिए अवकाश की मांग की। डीएम ने समस्या को सुनकर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन करते हुए तत्काल प्रभाव से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये। ईओ ने इस बारे में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को जानकारी दी तो उन्होंने भी तत्काल ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल की पालिका से छुट्टी करने के आदेश जारी कर दिये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा पालिका में अवकाश के लिए कोई भी आवेदन नहीं किया था और न ही अपने बेटे की तबियत खराब होने के बारे में अवगत कराया था, लेकिन डीएम साहब ने उनको अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये, चूंकि अवकाश स्वीकृति का अधिकार चेयरपर्सन को है तो उन्होंने इसकी जानकारी उनको दे दी थी, जिसके बाद उनको अवकाश पर भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में तीन बेटियों संग दुकान चलाती विधवा को धमकाया

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पत्नी ने डीएम को फोन कर शिकायत की थी कि उनके बेटे की तबियत खराब है और ऐसे में डॉ. अतुल की परिवार को ज्यादा आवश्यकता है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिये थे कि डॉ. अतुल को तत्काल प्रभाव से अवकाश पर भेजा जाये। इसलिए उनको मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। ऐसे में पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को अपने कार्य के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पदीय दायित्व निभाने का प्रभार भी सौंपा गया। बताया गया कि डॉ. अतुल कुमार को उनकी मर्जी तक अवकाश पर रहने की अनुमति दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  जैसा चुनाव कराया, वैसी मतगणना कराये प्रशासनः हरेन्द्र मलिक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मनाया पत्रकारिता दिवसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने किसान से छीना ट्रैक्टर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जैसा चुनाव कराया, वैसी मतगणना कराये प्रशासनः हरेन्द्र मलिकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »