जैसा चुनाव कराया, वैसी मतगणना कराये प्रशासनः हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। चार जून की मतगणना को लेकर विपक्ष ने एक बार फिर से जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी आशंकाओं से जोड़ते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों और एक समान व्यवस्था करने की मांग दोहराई है। सपा प्रत्याशी पूर्व सासंद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि जिला प्रशासन ने 19 अपै्रल को जैसा चुनाव कराया है, वैसी ही निष्पक्ष व्यवस्था प्रशासन और पुलिस के अफसर मतगणना दिवस पर भी करें। उन्होंने अपनी जीत के प्रति सौ फीसदी दावा करते हुए कहा कि ये जनता और सत्ता का चुनाव है। इसमें सत्ता के खिलाफ जनादेश आयेगा।

समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता मे सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मतगणना में प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों को ध्यान मे रखते हुए मतगणना निष्पक्षता से करायेगा। लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने कहा कि जिस प्रकार से प्रशासन ने चुनाव निष्पक्ष रूप से कराया है। उसी तरह मतगणना भी निष्पक्षता से करायी जाए। प्रशासन गाइड लाईन का पालन करे। हम किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं होने देंगे। हम शंाति के अनुयायी है लेकिन हम ना मानेंगे ना मारेंगे, मतगणना मंे समानता होनी चाहिए। हरेन्द्र मलिक ने कहा कि यह चुनाव हरेन्द्र का नही है, बल्कि यह चुनाव जनता व सत्ता के बीच मंे हुआ है। इसलिए हम पूरी तरह अपनी जीत को लेकर निश्चिंत है। इस चुनाव मंे हमंे निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी ने कहा कि चुनाव बहुत अच्छे ढंग से सम्पन्न हुआ है। इसी तरह मतगणना भी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। जनपद बिजनौर की नूरपूर सीट से सपा विधायक दीपक सैनी ने कहा कि हमने मुजफ्फरनगर और बिजनौर दोनों सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा है और इन दोनांे सीटों पर हमारी जीत होगी।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा गुस्सा, कैमरे से वीडियो बनाए जाने का आरोप

जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सत्ताधारी नेता भ्रम का माहौल बना रहे हैं, लेकिन बिजनौर एवं मुजफ्फरनगर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि यह प्रशासन की जिम्मेदार है कि वो मतगणना निष्पक्षता से कराये। प्रेसवार्ता मे सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, सपा नेता राकेश शर्मा, श्यामलाल बच्ची सैनी, सोमपाल भाटी, दीपक सैनी, साजिद हसन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने वृक्षारोपण कर दिया संदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा गुस्सा, कैमरे से वीडियो बनाए जाने का आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शहरी सफाई पर किया मंथन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार से मिले मंत्री कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »