नई मंडी में तीन बेटियों संग दुकान चलाती विधवा को धमकाया

मुजफ्फरनगर। अपनी तीन पुत्रियों के साथ परिवार की आजीविका के लिए मिठाई की दुकान चलाने वाले विधवा महिला के साथ गाली गलौच और धमकी देने के मामले में राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने प्रमुखता के साथ पीड़ित की आवाज उठाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग पुलिस से की है।

प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को जानकारी मिली थी कि वकील रोड नई मंडी पर मिठाई की दुकान चलाकर अपनी तीन पुत्रियों और परिवार की आजीविका का साधन जुटा रही विधवा महिला को दुकान का पड़ौसी व्यक्ति आये दिन परेशान करता है और दुकान खाली कर चले जाने का दबाव बनाता है। मंगलवार को भी जब महिला दुकान की साफ सफाई करा रही थी तो यह व्यक्ति वहां आया और गाली गलौच करते हुए अभद्रता की। इस पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी वहां पहुंचे और विरोध किया तथा महिला की आवाज को बुलंद करने का काम किया। महिला की शिकायत पर डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और महिला ने नई मंडी थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेर

महिला रेनु जिन्दल पत्नी स्व. पवन कुमार निवासी पटेलनगर गऊशाला रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति के दादा के पास करीब 100 साल पूर्व वकील रोड पर स्थित हेतराम स्वीट्स के नाम से है। यह दुकान तभी से उनके परिवार के लोगों के पास रही है। इस पर उनके पति पवन कुमार मिठाई बनाकर बेचने का काम करते रहे। 18 दिसम्बर 2023 को महिला के पति पवन की हार्ट अटैक से आकस्मिक मौत हो गई तो महिला पर अपनी तीनों पुत्रियों और परिवार को पालने की जिम्मेदारी आ गई। महिला ने तहरीर में कहा कि वो अपनी तीनों पुत्रियों और भाई अनुरूप के साथ इस दुकान पर मिठाई और नमकीन बनाकर बेचते हुए आजीविका चला रही है। दुकान मालिक रमेश कपूर के साथ उनका कोर्ट केस चल रहा था, जिसमें कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आने के बाद मालिक रमेश कपूर के साथ लिखित समझौता होने पर यह दुकान आठ अपै्रल 2024 से उनके मालिकाना हक में आ गयी है। मंगलवार को दीपावली का पर्व होने के कारण वो अपनी दुकान में मरम्मत और सफाई का कार्य करा रही थी, इसी बीच पडौसी नवीन गोयल पुत्र जयचंद गोयल वहां आया और गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि नवीन अपराधी किस्म का है और उनकी दुकान को अपना बताकर वो दुकान खाली कराने का दबाव बना रहा है।

महिला के साथ की गई अभद्रता को लेकर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने भी नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र से शिकायत करते हुए महिला के लिए न्याय के साथ ही आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा संगठन महिला रेनू और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए साथ खड़ा है। आरोपी पर कार्यवाही नहीं की गई तो हम महिला को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि पीड़ित महिला विध्वा है और उनपर तीन पुत्रियों की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने नई मंडी थाने जाकर पीड़ित महिला की तहरीर पुलिस को दिलाई। उन्होंने कहा कि यह दुकान आपसी समझौते में महिला ने खरीदा हुआ है। हम चाहते हैं कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्यवाही करे ताकि महिला को सुरक्षा मिल सके। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ एंटी करप्शन टीम से बबलू शर्मा, विशाल गोयल, मनीष चौधरी गोलू, अनुरूप सिंगल और सार्थक गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बारिश के बाद साढ़े तीन घंटे जनता के बीच रही मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA—मीनाक्षी स्वरूप ने किया एक करोड़ की सात सीसी सड़कों का लोकार्पणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  PALIKA—मीनाक्षी स्वरूप ने किया एक करोड़ की सात सीसी सड़कों का लोकार्पण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमिजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »