वहलना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा के युवक की मौत

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौके पर ही जान गई, पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा निवासी युवक की जान चली गई। वहलना चौक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जनपद सोनीपत के ग्राम जाजल टोकी निवासी रतन पुत्र धर्मपाल सिंह ने थाना खालापार में दी गई तहरीर में बताया कि 31 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजकर 38 मिनट पर उनका पुत्र कृष्णवीर कार संख्या एचआर 69ई 9428 में सवार होकर वहलना चौक से शामली बाइपास रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन ने तेज गति और लापरवाही से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कृष्णवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारा

सूचना मिलते ही थाना खालापार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकाराराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने घेरा मुख्यालय

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोशजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »