सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोश

पूर्व विधायक संगीत सोम पर टिप्पणी के बाद जिले में सियासी माहौल गरम, माफी नहीं मांगी तो आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की राजनीति एक बार फिर बयानबाजी के कारण गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद हिंदूवादी और जातिगत संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। बयान के विरोध में कई संगठनों ने मोर्चा खोलते हुए जिया चौधरी से सार्वजनिक माफी की मांग की है, वहीं आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर गंभीर विवादों में घिर गए हैं। जिया चौधरी द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को मोदी लहर में पराजित होने वाला मानसिक रोगी बताए जाने के बाद हिंदूवादी और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। बयान को अमर्यादित बताते हुए कई संगठनों ने इसे जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया है।

जिया चौधरी की टिप्पणी के बाद जिले में सियासी माहौल तेजी से गरम हो गया है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने एक स्वर में बयान की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को आड़े हाथों लिया है। शिव सेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने भी जिया चौधरी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिया चौधरी ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो संगठन उनके खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

वहीं धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंकुर राणा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिया चौधरी जानबूझकर जिले का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि किसके इशारे पर इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। अंकुर राणा ने पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले दलित समाज की नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में भी जिया चौधरी ने भड़काऊ बयान दिए थे, लेकिन उस समय शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
हिंदू युवा वाहिनी ने भी इस प्रकरण में समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला है। संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद आहूजा ने जिया चौधरी के बयान का कड़ा विरोध करते हुए ठाकुर संगीत सोम के समर्थन में खुलकर बयान दिया। प्रहलाद आहूजा ने जिया चौधरी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए विवादित टिप्पणी की। कुल मिलाकर, जिया चौधरी के बयान ने जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर हिंदू संगठनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, वहीं प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
दरअसल, बीते गुरूवार को सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दइौरान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने अपने बयान में भाजपा नेता पूर्व विधायक संगीत सोम को 2022 का चुनाव हारा हुआ मानसिक रोगी बताते हुए कहा कि वे सिर्फ राष्ट्रीय चैनलों पर बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। शाहरुख को देश का गद्दार बताये जाने पर जिया चौधरी ने कहा कि संगीत सोम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वे डिप्रेशन का शिकार हैं और इसी वजह से लगातार समाज को बांटने वाले बयान दे रहे हैं। संगीत सोम कभी मौलवियों को गाली देते हैं, कभी शाहरुख खान को गद्दार बताते हैं और कभी मदरसों पर हमला करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया- क्या संगीत सोम देश का कानून हैं? देश संविधान से चलेगा, न कि संगीत सोम के भाषण से। जिया चौधरी ने कहा- हम शाहरुख खान के प्रवक्ता नहीं हैं, लेकिन सवाल जरूर पूछेंगे। शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी में जूही चावला और उनके पति भी पार्टनर हैं, तो वे किस कैटेगरी के गद्दार हैं? उन्होंने आगे कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह आईसीसी चेयरमैन हैं और उन्हीं के नेतृत्व में भारत में टी-20 वर्ल्ड कप हो रहा है, जिसमें बांग्लादेश की टीम भी खेल रही है। उन्होंने कहा- क्या संगीत सोम में इतनी हिम्मत है कि वे अमित शाह से सवाल पूछ सकें?

इसे भी पढ़ें:  वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: लंबित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्पजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »