गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारा

समाजसेवी ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा में सैकड़ों महिलाओं का जुड़ाव, स्वास्थ्य जांच, पोषण वितरण और शिक्षा-अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर निकाली जा रही नवशक्ति यात्रा जनपद में जागरूकता की नई लहर पैदा कर रही है। लगातार बढ़ती भागीदारी इस पहल की सफलता और सामाजिक प्रभाव को दर्शा रही है। जनपद में ममता अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित नवशक्ति यात्रा ने चौथे और पांचवें दिन भी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। गांधी नगर और अलमासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इस अभियान को मजबूती दी।

इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य मेला

गांधी नगर में यात्रा के चौथे दिन 220 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं, अलमासपुर में पांचवें दिन करीब 180 महिलाओं की उपस्थिति रही। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें रक्त जांच (ब्लड टेस्टिंग) की व्यवस्था की गई। साथ ही महिलाओं को कैल्शियम, आयरन और बहु-विटामिन (मल्टीविटामिन) का वितरण कर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

इस अभियान का नेतृत्व कर रहीं भाजपा की जिला मंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी ममता अग्रवाल के मार्गदर्शन में यात्रा लगातार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुंच रही है। आयोजन को सफल बनाने में अनु अग्रवाल, नीति अग्रवाल, सोनिया लूथरा, संतोष शर्मा, रेखा अग्रवाल, रेणु चौधरी, अंजू गोयल, मोनाली, सीमा और साधना मेहता सहित कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी मिलती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार की पहल महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

इसे भी पढ़ें:  नंगला मंदोड़ इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की उपेक्षा पर भड़के लोग, पैदल यात्रा की दी चेतावनी

आयोजकों के अनुसार, नवशक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक बनाना, उनके स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। आने वाले दिनों में यह यात्रा जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस नवशक्ति यात्रा का समापन 27 मार्च को इन्द्रा कालोनी से किया जायेगा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़तालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शातिर ठग-पुलिस कर्मी बनकर महिला को डराया और ले उड़ा सोने के जेवर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »