परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूला

खतौली। बुधवार को खतौली तहसील क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किए गए इस अभियान में कुल पांच ओवरलोड वाहन और दो स्कूल वाहन पकड़े गए, जिनके वैध प्रपत्र समाप्त पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने रोका

परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर ही सभी वाहनों को निरुद्ध कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और जुर्माना लगाया। अधिकारी मिश्रा ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी है। विद्यालयी वाहनों की अनियमितताओं पर विशेष रूप से निगरानी की जा रही है ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों व चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की इस अचानक सख्ती से क्षेत्र के वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधनों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी ने आम जनता और वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे समय से अपने कागज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दादा-पोते से बड़ी लूट का आरोपी मुठभेड़ में किया घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दादा-पोते से बड़ी लूट का आरोपी मुठभेड़ में किया घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दि गुड़ खांडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में विवाद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दि गुड़ खांडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में विवादजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »