मुजफ्फरनगर-दादा-पोते से बड़ी लूट का आरोपी मुठभेड़ में किया घायल

बदमाश पर एसएसपी ने घोषित किया था 20,000 रुपये का पुरस्कार, चांदी के आभूषण और अवैध हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए लूट के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी पर पुलिस द्वारा 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने एक मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस आरोपी को गिरफ्तार किया।
बुढ़ाना एसएचओ सुभाष अत्री ने बताया कि 14 सितम्बर 2025 को वादी नेमचंद वर्मा ने थाना बुढ़ाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने पौत्र के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी सर्राफा की दुकान जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनका बैग लूट लिया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण, 4000 रुपये और एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने तत्परता से मुकदमा पंजीकृत किया और दो दिन बाद 16 सितम्बर 2025 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
21 सितम्बर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी, शादाब, पापुलर के बाग के पास छिपा हुआ है और किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद आरोपी ने ईख के खेत में घुसकर छिपने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए उसे आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। जब आरोपी ने पुलिस पर फिर से गोली चलाई, तो पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए चांदी के आभूषण और एक अवैध तमंचा बरामद किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई महताब उर्फ कल्लू के साथ मिलकर 14 सितम्बर 2025 को बुढ़ाना मंदवाड़ा रोड पर लूट को अंजाम दिया था। आरोपी ने लूट के सामान को बेचने के लिए ले जाने की कोशिश की थी, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सादाब का आपराधिक इतिहास भी है, जिसके अंतर्गत विभिन्न गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, शस्त्र अधिनियम और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मदरसों-मस्जिदों में तब्लीगी जमात से पुलिसिया पूछताछ पर आक्रोश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बदल रहा मुजफ्फरनगरः कूड़े से कमाई और गन्दगी का सौन्दर्यकरण बनी पहचानजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »