सोनू कश्यप हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने रोका

सोनू कश्यप केस चंद्रशेखर आज़ाद रोके गए

मुजफ्फरनगर।  आबकारी मोहल्ला निवासी सोनू कश्यप की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। भोपा पुल के पास नवीन पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर सांसद के काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, सोनू कश्यप की मेरठ के ज्वालागढ़ गांव में कथित रूप से जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से लगातार विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। एक दिन पहले मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पर भी पीड़ित परिवार और समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने तथा परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई थी। इन्हीं मांगों के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  जनता में सरकार के प्रति असंतोष, 2027 में खामियाजा भुगतेगी भाजपाः नसीमुद्दीन

पुलिस द्वारा रोके जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव, सीओ जानसठ रुपाली राव और सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद प्रशासन और सांसद के बीच सहमति बनी कि पीड़ित परिवार से बातचीत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कराई जाएगी। इसके बाद सांसद अपने काफिले के साथ मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा जारी रही।

इसे भी पढ़ें:  मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन की 50 लाख की ठगी

इधर, सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर परिजनों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मृतक की बहन आरती कश्यप का कहना है कि उनका भाई सोनू उर्फ रोनू घर से लगभग 80 हजार रुपये लेकर मेरठ मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकला था। वह बाइक खरीदने की योजना बना रहा था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। आरती ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल एक नाबालिग को आरोपी बताना संदेहास्पद है। उनका दावा है कि इस तरह की घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

परिजनों ने बताया कि सोनू गाजियाबाद के मुरादनगर में तंदूर भट्टी पर काम करता था और वही पूरे परिवार का खर्च उठाता था। परिवार में बीमार मां, एक भाई और एक बहन हैं, जबकि पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सोनू ही परिवार का एकमात्र सहारा था।

इसे भी पढ़ें:  बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा सनातनी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का भव्य स्वरूपः कपिल देव

इस बीच सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने भी पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाते हुए 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

पीड़ित परिवार और समर्थकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और सोनू कश्यप को न्याय दिलाया जाए। फिलहाल प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और आगे की कार्रवाई को लेकर सभी की निगाहें पुलिस पर टिकी हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रिंस मेटल फैक्ट्री में छापा, पकड़ी गई बड़ी जीएसटी चोरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जनता में सरकार के प्रति असंतोष, 2027 में खामियाजा भुगतेगी भाजपाः नसीमुद्दीनजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »