MUZAFFARNAGAR-अधिवक्ता को पत्नी सहित किया डिजिटल अरेस्ट, मांगे दस लाख

मुजफ्फरनगर। हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शहर के एक अधिवक्ता और उनकी पत्नी को अज्ञात साइबर अपराधियों ने वीडियो कॉल के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया। बैंक खाते से करोड़ों के अवैध लेनदेन का झूठा आरोप लगाकर सीबीआई जांच की धमकी दी गई और दस लाख रुपये की मांग की गई। दंपति को मानसिक रूप से गहरी यातनाएं दी गई। बच्चों से संपर्क तक पर पाबंदी लगाई गई। दंपति पैसा देने के लिए भी तैयार हो गया था, लेकिन जब अधिवक्ता ने थाने जाने की बात कही तो फोन कॉल बंद हो गये। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी से शिकायत कर अज्ञात ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, एसपी क्राइम की जांच के बाद मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर के पचैंडा रोड अंकित विहार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता औंकार सिंह तोमर कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड में प्रैक्टिस करते हैं। वो साइबर ठगों की गहरी साजिश का ऐसा शिकार हुए कि आज भी साइबर ठगों के हाथों डिजिटल अरेस्टिंग के वो चंद घंटे उनको झकझोर देते हैं। औंकार सिंह तोमर ने इस घटना को लेकर 17 जून 2025 को एसएसपी से शिकायत की, इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि साल 2024 के अगस्त माह में योगा एक्सप्रेस ट्रेन से वो गाजियाबाद जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उनका पर्स गुम हो गया, जिसमें उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड के अलावा 21 हजार रुपये नकद भी थे। इसकी शिकायत उन्होंने थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद में की थी।

इसे भी पढ़ें:  सांसद बनाकर संजीव को तीसरी बार दिल्ली भेजो, लखनऊ से जिले को बड़ा इनाम मैं दिलाऊंगा----

अधिवक्ता औंकार तोमर ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जून को वो कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैम्बर में कार्य में व्यस्त थे, समय करीब दोपहर 12 बजे उनके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक गुप्ता बताया और कहा कि उनके नाम से से एक मोबाइल फोन सिम कुलावा, मुंबई में जारी कराया गया है। इसके बाद सिम क्लीयरेंस के के लिए राहुल यादव ने खुद को क्राइम ब्रांच मुंबई से बताकर बात की। क्लीयरेंस के कई सवाल करने के बाद राहुल यादव ने औंकार तोमर को बताया कि उनके नाम से नरेश गोयल नामक व्यक्ति ने एक खाता खुलवाया है, जिसमें 6.8 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन किया गया है। कहा गया कि सुरक्षा की दृष्टि से दफ्तर से घर चले जायें। अधिवक्ता औंकार सिंह यह सुनकर घबरा गये और फोन करने वाली नसीहत पर तत्काल ही अपने घर चले गये और पत्नी से बात की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डा

अधिवक्ता के अनुसार करीब दो बजे जब वो पत्नी के साथ चर्चा में व्यस्त थे, उनके पास फिर एक कॉल आई और अज्ञात व्यक्ति ने सीबीआई के नाम से बात की। कहा गया कि परिवार में किसी से भी बात न करें, इसी बीच उनको परेशान देखकर उनकी बेटी पास आई तो दंपति ने उसे भी वहां से भगा दिया। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि सीबीआई की ओर से बताकर सर्विलांस रूल्स और गिरफ्तारी वारंट व्हाटसएप पर भेजे गये। पूरी रात अधिवक्ता व उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट करते हुए मानसिक यातनाएं दी। 17 जून की सुबह साइबर ठगों ने सुप्रीम कोर्ट का एकाउंट फ्रीज और संपत्ति अटैच करने का आदेश पत्र भेजा। किसी को भी फोन या बात करने तक नहीं दिया गया। साइबर ठगों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अधिवक्ता से दस लाख रुपये आरटीजीएस करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग पर आ गये। सीबीआई की टीम भेजकर गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। अधिवक्ता पैसों के लिए समय मांगते रहे। कहा कि वो पैसा देने को तैयार हो गये और अपनी बैंक पास बुक भी उठा लाये, लेकिन इसी बीच जब साइबर ठगों ने फिर से गिरफ्तारी का भय दिखाया तो अधिवक्ता ने पत्नी सहित खुद ही थाने में जाकर समर्पण की बात कही तो कॉल आनी बंद हो गई। इस तरह से वो एक बड़ी ठगी से बच गये, लेकिन मानसिक उत्पीड़न के कारण उनकी पत्नी की हालत ज्यादा खराब हो गई। एसएसपी ने अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर एसपी क्राइम को जांच के आदेश दिये। एसएचओ नई मंडी दिनेश बघेल ने बताया कि अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर जांच के बाद अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318-4 एवं 351 और आईटी एक्ट की धारा 66सी व 66डी के अन्तर्गत नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने अपनी सुरक्षा में कराई दलित की शादी, कराई घुड़चढ़ी, ड्रोन से निगरानी, गांव छावनी में तब्दीलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौतजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »