MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डा

मुजफ्फरनगर। सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी और कार्यों के प्रति कर्मचारी कितने गंभीर और सजग है, इसी पोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने खोलकर रख दी है। यह वायरल वीडियो साबित कर रहा है कि आम जनमानस को किसी भी कार्य के लिए व्यस्त दिखाने वाले सरकारी बाबुओं के पास मनोरंजन का भरपूर समय है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का हालांकि किसी सम्बंधित अधिकारी या जिलाधिकारी ने घंटों बाद तक भी कोई संज्ञान नहीं लिया, लेकिन 24 घंटे से वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह कर्मचारियों ने सरकारी दफ्तरों को अपने मनोरंजन का अड्डा बनाकर रख दिया है। लोगों ने तो ऐसे लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।

जनपद में सरकारी दफ्तरों में कामकाज का हाल किसी से छिपा नहीं है, कोई भी मामला हो, लोगों को उसका निस्तारण कराने के लिए न जाने कितने चक्कर इन दफ्तरों के लगाने पड़ते हैं, जनता और सरकार के कामकाज तथा समस्याओं के निस्तारण को समय से निपटाने के लिए भले ही सरकारी दफ्तरों में तैनात कर्मचारियों और लिपिकों के पास समय न हो, लेकिन उनके पास ड्यूटी पर भी अपना मनोरंजन करने के लिए भरपूर समय रहता है। ऐसे ही कुछ कर्मचारियों ने सरकार दफ्तरों को मनोरंजन का अड्डा बनाकर रखा हुआ है। यहां दफ्तर पहुंचते ही ये कर्मचारी और लिपिक काम काज निपटाने या जनता के प्रति जवाहदेही सुनिश्चित करने के बजाये अपना मनोरंजन करने में जुट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया के जरिये जनता के सामने आया है। इस प्रकरण में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसको कलक्ट्रेट स्थित न्यायिक अभिलेखागार भवन में तैनात लिपिक की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में होटलों-ढाबों पर आतंकवाद फैला रहे हिंदूवादी संगठनः मौलाना तौकीर

इस वायरल वीडियो में अभिलेखागार के लिपिक कम्प्यूटर पर सरकारी कार्य करने के बजाय ताश का चिरपरिचित गेम खेलता नजर आ रहा है। इसका यह वीडियो खूब चर्चाओं में है। बताया गया कि कलक्ट्रेट स्थित न्यायिक अभिलेखागार भवन में तैनात अभिलेखपाल अपने दफ्तर में सरकारी और विभागीय कामकाज निपटाने के बजाये अपने कम्प्यूटर पर ताश का गेम खेल रहा है। वो माउस के जरिये कम्प्यूटर स्क्रीन पर ताश के पत्तों को इधर से उधर सेट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। जिस समय अभिलेखपाल कम्प्यूटर पर ताश का यह गेम खेल रहा था, उसी दौरान किसी ने कार्यालय की एक खुली खिड़की के झरोखे से अभिलेखपाल के इस मनोरंजन को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया

इस दौरान अभिलेखपाल बताये जा रहे कर्मचारी का चेहरा तो वीडियो में नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कम्प्यूटर पर वो ताश गेम खेलता साफ दिखाई दे रहा है। इसी खेल के दौरान अभिलेखपाल का मोबाइल फोन भी बजता है और वो कॉल रिसीव करते हुए भी गेम खेलने में मस्त नजर आ रहा है। यह वीडियो कब शूट किया गया, इसकी तो सटीक जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन इसको 22 जून को दोपहर बाद 2.32 बजे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के करीब 24 घंटे बाद भी मामले में जिलाधिकारी या अन्य किसी भी अधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। रविवार को कार्यालय बंद रहने के कारण भी इसमें ज्यादा हलचल नजर नहीं आई। कहा जा रहा है कि इसको लेकर अधिकारियों को शिकायत की भी तैयारी है। सोमवार को मामले में कुछ हलचल होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के युवक ने हल्द्वानी से कराया दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिंघम अगेन-अजय और दीपिका के साथ दिखेंगे मुजफ्फरनगर के हेमंतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ज़हरीला धुआं, दमघोंटू हवा-फैक्ट्रियों में जल रही पॉलीथिन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नीरव,माल्या,चोकसी को लेकर ईडी की खिंचाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »