महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ा

कोल्हापुर निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर पैसा, जेवर हड़पने और उत्पीड़न के मामले में एसएसपी से मिलकर की शिकायत

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में खुद को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की निवासी बताने वाली एक महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक और उसके परिजनों पर शादी के बाद धोखाधड़ी, आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण के साथ ही उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

सोशल मीडिया पर दीप्ति नामक महिला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मुजफ्फरनगर निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र सुनील वर्मा पर प्रेम प्रसंग में उसके साथ शादी के बाद धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है। वीडियो में दीप्ति ने खुद को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की मूल निवासी बताते हुए कहा कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय रही है और इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक वर्मा से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने लव मैरिज कर ली। दीप्ति का आरोप है कि शादी के बाद अभिषेक और उसके परिवार ने मीठी बातों में फंसाकर उससे पैसे और जेवर ले लिए।

महिला का कहना है कि शुरू में अभिषेक और अन्य ससुराल पक्ष का व्यवहार अच्छा था, लेकिन बाद में अचानक सभी का रवैया बदल गया और उस पर तरह-तरह के आरोप लगाकर आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे दाल में दवा मिलाकर खिलाई गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। दीप्ति ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपने ससुर सुनील वर्मा से शिकायत कर मदद मांगी तो उन्होंने भी अनुचित व्यवहार किया और मदद के बदले गलत संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसका उत्पीड़न और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

पीड़ित महिला के अनुसार वह इस समय फिर से गर्भवती है और उसके पेट में तीन माह का गर्भ पल रहा है। इसकी जानकारी उसने पति अभिषेक और सास सरिता को दी तो सास ने बच्चा जन्म के बाद अभिषेक को सौंपकर हमेशा के लिए चले जाने को कहा। दीप्ति ने बताया कि उसके माता-पिता या कोई करीबी रिश्तेदार नहीं हैं और वह अकेले ही न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। वह मुजफ्फरनगर पहुंची और एसएसपी से मिलकर महिला थाने में पति अभिषेक वर्मा, ससुर सुनील वर्मा, सास सरिता वर्मा और दो ननद बुलबुल वर्मा व मिनी वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रिंस मेटल फैक्ट्री में छापा, पकड़ी गई बड़ी जीएसटी चोरी

वीडियो में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ससुराल वालों ने करीब छह माह पूर्व महाराष्ट्र उसके पास जाकर एक साजिश के तहत अभिषेक से की गई लव मैरिज के सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज भी चुरा लिए। ये लोग अकेली और नौकरीपेशा महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करते हैं। उसने दावा किया कि इससे पहले बिहार की एक युवती के साथ भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कब पोस्ट किया गया और आरोपी मुजफ्फरनगर में कहां के निवासी हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। नयन जागृति भी इस सम्बंध में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपों को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है। पुलिस भी फिलहाल इस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  समाज में नफरत का जहर घोल रहे स्वामी यशवीरः मांगेराम त्यागी

महाराष्ट्र में मॉडलिंग-सोशल वर्क करती है पीड़ित महिला दीप्ति

वीडियो में दीप्ति ने बताया कि वह महाराष्ट्र में मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय रही है और इसी क्षेत्र में अपना करियर बना रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक वर्मा से हुई। दीप्ति ने यह भी कहा कि वह महिलाओं के अधिकारों के लिए सोशल वर्क भी करती रही है और रेप केस व अन्य उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रिंस मेटल फैक्ट्री में छापा, पकड़ी गई बड़ी जीएसटी चोरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खड़े वाहन में घुसी बरात से लौट रही मैजिक, दो की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »