सहारनपुर में प्रशिक्षण लेने मुजफ्फरनगर से भाग लेंगी 110 महिला जनप्रतिनिधि

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा सहारनपुर में 12 अगस्त को प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद से 110 महिला जनप्रतिनिधियों को ले जाने की प्रशासन ने तैयारी की है। इसके लिए तीन जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व दिया गया। इसमें महिला जनप्रतिनिधियों को क्षमता संवर्धन एवं नेतृत्व कौशल विकास के लिए विशेषज्ञ जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षित करेंगे।

भारत सरकार द्वारा महिला जनप्रतिनिशियों को विशेष प्रशिक्षण का अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा अलग अलग स्थानों पर ये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। महिला आयोग द्वारा 12 अगस्त को सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों की महिला जनप्रतिनिधियों के लिए नगर निगम सहारनपुर के जनमंच सभागार में ये प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पंचायती राज विभाग और नगर विकास विभाग के अन्तर्गत निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग कराने के लिए तीन नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन संजय सिंह को नगरीय निकायों, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को जिला पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी रेणू श्रीवास्तव को प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-उद्यमी गिरीश अग्रवाल की माता का निधन, छाया शोक

एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को सहारनपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा महिला जनप्रतिनिधियों के क्षमता संवर्धन एवं नेतृत्व कौशल विकास के लिए वूमेन इन पब्लिक लाइफ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनपद से पंचायती राज विभाग और नगर विकास विभाग के अन्तर्गत ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और नगरीय निकायों में सभासद पदों पर निर्वाचित 110 महिला जनप्रतिनिधियों को प्रतिभाग कराने की तैयारी की गई है। नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका की 23 महिला सभासदों को इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग कराने की तैयारी कर ली गई है। पालिका टीम के साथ मंगलवार की सुबह पालिका बोर्ड की महिला सदस्यों को सहारनपुर कार्यक्रम स्थल पर ले जाने की तैयारी है। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, रविवार की छुट्टीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छोटूराम डिग्री कॉलेज में हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ताः ज़िया चौधरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »