MUZAFFARNAGAR-उद्यमी गिरीश अग्रवाल की माता का निधन, छाया शोक

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रमुख उद्यमियों में शामिल गिरीश अग्रवाल की माता ईश्वरी देवी का गुरूवार सुबह आकस्मिक निधन हो जाने से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। शाम के समय उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान अंतिम यात्रा में जिले के उद्योगपति, व्यापारी, समाजसेवी और अन्य लोगों की भारी भीड़ नजर आई। सभी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें:  धनवान युवा की गुंडागर्दी, विशु तायल ने अब डंडे से पीटा

नई मंडी पटेलनगर निवासी और शाकुम्भरी पल्प एंड पेपर मिल भोपा रोड के मालिक गिरीश कुमार अग्रवाल व अमरीश कुमार अग्रवाल की माता जी ईश्वरी देवी, पत्नी स्व. महावीर प्रसाद अग्रवाल का गुरूवार को सवेरे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का वातावरण बन गया। यह दुखद समाचार मिलने के बाद काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और अपनी शांक संवेदना व्यक्त की। शाम के समय नई मंडी पटेलनगर स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा प्रारम्भ हुई और नई मंडी भोपा रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अश्रुपूरित नेत्रों से परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार किया। दैनिक नयन जागृति परिवार परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि वो दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। 

इसे भी पढ़ें:  होली पर रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  होली पर रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रहा पुलिस फोर्सजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »