मीरापुर उपचुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा की आने वाले विधानसभा उपचुनाव मीरापुर के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक जोन, सेक्टर व बूथ को पुनर्गठित करते हुए पूरे विधानसभा में सेक्टर जोन की मीटिंग के जरिए बूथ कमेटी को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पीडीए समाज को समाजवादी पार्टी में पूर्ण सम्मान के साथ उपचुनाव के लिए जागृत करने का अभियान निरंतर जारी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंह

मीटिंग को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अली पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल, साजिद हसन ने कहा कि जनपद में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी आम हो गई है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी भेदभाव के चलते जनता का उत्पीड़न चरम पर है। भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाए अन्यथा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता इसके विरुद्ध आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। मीटिंग में सपा विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान, सतबीर त्यागी, अकरम खान, नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पाल द्वारा मीरापुर विधानसभा चुनाव को लेकर टीम बनाकर प्रत्येक गांव तथा कस्बे के वार्ड में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विकास व भाईचारे का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

मीटिंग पश्चात वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री सुधाकर कश्यप के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीटिंग में मुख्यरूप से सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम, सुरेश पाल सिंह प्रजापति, पवन बंसल, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला क़ुरैशी, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास, सपा जिला सचिव रमेशचंद शर्मा, पंकज सैनी, अंकित शर्मा, इमरान सिद्दीकी, पवन पाल, इकबाल क़ुरैशी, नगर अध्यक्ष खतौली काज़ी इरफान, सपा नेता असद पाशा, हाजी गुफरान, बाल मुकुंद ग्रेड, मास्टर अल्ताफ सपा सभासद शहजाद चीकू, सुंदर सिंह, हसीब राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी डा. अलीशेर अंसारी, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डा. हनीफ अंसारी एडवोकेट, सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, सपा नेत्री दीप्ति पाल, अनिता कश्यप, सपा नेता सचिन पाल, नरेश पाल, राशिद जैदी, मौ मेहंदी, हनीफ इदरीसी, शानू ठेकेदार, शादाब राणा, रवि कुमार, अनेश कुमार, जियाउल चौधरी, प्रधान अर्जुन नैन, अनुराग पाल, जुल्फिकार अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नालों की सफाई देखने फील्ड में निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने टीम के साथ किया चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सवः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »