मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरी

इन 15 युवाओं को तीन जिलों बागपत, मेरठ और सहारनपुर में तैनाती दी गई है, जिससे उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मुजफ्फरनगर के 15 युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। इनमें चार बेटियां भी शामिल हैं, जिन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। इन सभी को जिला आवंटित कर दिया गया। इन 15 युवाओं को तीन जिलों बागपत, मेरठ और सहारनपुर में तैनाती दी गई है। इस परीक्षा में विभिन्न जनपदों से चयनित नौ कनिष्ठ लिपिकों को मुजफ्फरनगर जनपद में तैनाती दी गई है। जबकि मुजफ्फरनगर से चयनित 15 युवाओं को भी आसपास के जनपदों में तैनाती मिली है, जिससे उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 2022 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के पद पर भर्ती निकाली थी। इसमें मुख्य परीक्षा के आयोजन के बाद आयोग द्वारा परिणाम घोषित किये गये और इसके बाद इनका प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। अब इस परीक्षा में अपनी काबलियत के बल पर चयनित हुए 1112 अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनाती के लिए जिला आवंटन सूची जारी कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिक्तियों पर लंबे समय से प्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवाओं को जिला आवंटित किया गया। चयन सूची जारी होते ही जिन परिवारों के बच्चों का नाम शामिल हुआ, उनके घरों में जश्न का माहौल बन गया। जिले की चार बेटियों ने इस परीक्षा को पास कर साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर सफलता पाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के पद पर चयनित मुजफ्फरनगर के युवाओं में अमित कुमार, कु. शिवी, कु. वैशाली, पायल शर्मा, विदुषी त्यागी, विक्रान्त कुमार, सुमित कुमार, ललित कुमार, सौरभ धामा, विक्रान्त कुमार, विकुन्ज कुमार, अगम गर्ग, आवेश कुमार, शैलेन्द्र आत्रेय और शुभम पंवार शामिल हैं। इन सभी को जिला आवंटित कर तैनाती दे दी गई है। इनमें से अमित कुमार, कु. शिवी, कु. वैशाली, पायल शर्मा, विदुषी त्यागी, विक्रान्त कुमार को जनपद सहारनपुर, सुमित कुमार, ललित कुमार, सौरभ धामा, विक्रान्त कुमार, विकुन्ज कुमार को जनपद मेरठ और अगम गर्ग, आवेश कुमार, शैलेन्द्र आत्रेय और शुभम पंवार को जनपद बागपत में तैनाती मिली है। जिला आवंटन सूची जारी होने के बाद से ही इन चयनित युवाओं के परिवारों में दीवाली जैसा जश्न नजर आ रहा है।
इसके अलावा अन्य जनपदों से चयनित 9 युवाओं को मुजफ्फरनगर जिला आवंटित किया गया है, इनमें जनपद बिजनौर से शुभम सिंह, दीपा रानी, रवि कुमार, पारस ठाकरान और महाजन सिंह के नाम शामिल है। बागपत जनपद से चयनित विजय कुमार, विकास तोमर और प्रशान्त के अलावा जनपद सहारनपुर निवासी आदर्श सिंह मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

15 चयनित युवाओं को शनिवार को मिलेगा दिवाली गिफ्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के पद पर चयनित जनपद मुजफ्फरनगर के मुजफ्फरनगर के 15 युवाओं को इस साल की आने वाली दिवाली हमेशा याद रहेगी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा शनिवार को इनको ये यादगार दिवाली गिफ्ट देने जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की भर्ती के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के पद पर मुजफ्फरनगर के 15 युवा चयनित हुए हैं, इनको आयोग द्वारा जिला आवंटित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन नियुक्ति पत्र वितरण समारोह होने जा रहा है। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे, वर्चअली सभी जिले इससे जुड़ेंगे और सभागार में डीएम उमेश मिश्रा द्वारा इन 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद ये इसी नियुक्ति पत्र के आधार पर अपने आवंटित जिले में नौकरी ज्वाइन कर पायेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ लिपिक के नौ पद रिक्त चल रहे थे, इन पदों पर भी दूसरे जिलों के नवचयनित अभ्यर्थियों को तैनाती दी गई है। अगले सप्ताह वो सभी यहां ज्वाइन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ठंड-शीतलहर के बीच अलर्टः एडीएम ने खतौली में रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षणजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »