एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के मार्गदर्शन में आयोजित किये जा रहे भारतीय भाषा समर कैंप-2025 का शुक्रवार को देश की विविध भाषाई संस्कृति के ज्ञान, उत्साह से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम और गुरू गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहीदी के भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ समापन हो गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सीबीएसई के द्वारा इस साल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को भारत की विविध भाषा ज्ञान और देश की अनेकता में एकता को प्रदर्शित करती क्षेत्रीय संस्कृतियों, इतिहास और परम्पराओं के साथ ही विभिन्न लोककलाओं के प्रति जागरुक करने के लिए भारतीय भाषा समर कैंप कार्यक्रम का आयोजन कराया गया है। इसी कड़ी में विद्यालय में आयोजित यह विशेष समर कैंप आयोजित किया गया। इसमें 120 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए देश की विभिन्न सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक और भाषाई सभ्यता तथा परम्पराओं का ज्ञानार्जन किया।

इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक अशरफ अली की कार से हुआ हादसा, दंपती और बच्चे घायल


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप-2025 को विधिवत समापन हुआ। इस दौरान बच्चों ने मंचीय प्रस्तुतियों से इसे एक जीवंतता प्रदान की। यहां बच्चों ने पंजाबी भंगड़ा सहित देश के विभिन्न नृत्य संस्कृति का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन करने के साथ ही भारतीय भाषाओं में भावपूर्ण अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित कर अपनी सीखने की कला को साबित किया। भारतीय सांस्कृतिक विविधताओं को प्रदर्शित करती रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ इस समर कैंप का समापन हुआ। इसमें सरबंसदानी गुरू गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहीदी का भावपूर्ण प्रस्तुति यादगार रही। इसमें बच्चों ने चारों वीर बालकों की शहादत को अपने औजस्वी शब्दों में एक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया। पूरे सप्ताह समर कैंप में बच्चों ने क्षेत्रीय भाषाओं का प्रशिक्षण लेकर अपना ज्ञानवर्धन किया और उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 

इसे भी पढ़ें:  जैन मंदिर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू को राहतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एक अकेले बदमाश ने तमंचा लेकर एक्सिस बैंक में डाला 40 लाख का डाका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक अशरफ अली की कार से हुआ हादसा, दंपती और बच्चे घायलजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »