अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक आरोपी युवक को अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ गिरफ्तार करते हुए उसको जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने एक वारंटी को भी दबोचकर कोर्ट में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों व अन्य अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा एक युवक सरविन्द्र उर्फ काला पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कुटबा को कुल 32 अदद पव्वा देशी शराब तोहफा मार्का नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया, सरविन्द्र को जेल भेज दिया गया। शाहपुर थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सन्दीप कुमार, उप निरीक्षक अंडर ट्रैनिंग सन्दीप कुमार, हैड कांस्टेबल संजीव और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मन की पवित्रता से मिलता है अच्छे कर्म का फलः नयन सागर

दूसरी ओर शाहपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से गैर जमानती वारंट जारी होने पर आरोपी इदरीश पुत्र शौकत निवासी कसेरवा थाना शाहपुर को घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत साल 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वो न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नम्बर-2 में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किये गये थे, जिनको तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षण्क रविन्द्र सिंह, एसआई यूटी सन्दीप कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव, सेवा कार्यों से सजी संध्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ई-रजिस्ट्रेशन ने तहसीलों में कामा किया ठप, सीएम योगी से मांगी मददराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर सहित 127 एसडीएम अफसरों का ट्रांसफरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »