किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई

पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो में मारपीट करने वालों की भी तलाश शुरू

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिटाई की वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  कश्यप समाज को नरेश टिकैत की हिदायत: अपनी हैसियत ने भूले मजदूर तबका

पुलिस के अनुसार घटना 22 मई 2026 की है। चरथावल क्षेत्र की एक किशोरी अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान नंगला राई निवासी वसीम पुत्र भूरा उर्फ खालिद वहां पहुंचा और किशोरी के साथ अभद्रता करते हुए उससे मोबाइल नंबर मांगा। आरोपी की हरकत से घबराई किशोरी ने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  शैतान चाचाः भतीजी की फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर किया गंदा काम

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा अपराध संख्या 80/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 74 बीएनएस तथा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि किसी भी स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि नजदीकी थाना, चौकी, डायल-112 अथवा अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन, 85 लोगों ने डोनेट किया ब्लड

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 रोगियों को मिला लाभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आलम परिवार की नई सियासी तरावटः आलम लड़ेंगे सदर सीट से चुनाव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आलम परिवार की नई सियासी तरावटः आलम लड़ेंगे सदर सीट से चुनावजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »