एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन, 85 लोगों ने डोनेट किया ब्लड

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में समाजसेवी संस्था समर्पित युवा समिति और महिला शक्ति के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने बतौर अतिथि उपस्थित रहकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और आयोजकों के कार्य की भी सराहना की। दो दिवसीय शिविर में शिक्षक, शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रक्तदान किया और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का काम किया। दो दिन के शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में समाजसेवी संस्था समर्पित युवा समिति और महिला शक्ति के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका बुधवार को समापन हो गया है। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने शिविर के दूसरे दिन रक्तदान करने वाले शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए पहली बार रक्तदान करने वाले लोगों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रथम दिन शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया थ, जबकि दूसरे दिन बुधवार को 34 लोगों ने रक्तदान किया, दो दिनों में इस शिविर में 85 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं में स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ ही बच्चों के अभिभावक और विद्यार्थी भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय रक्तदान शिविर काफी सफल रहा है। सभी ने उत्साह दिखाया और दूसरों को भी प्रेरित किया। रक्तदाताओं का ये योगदान जरूरतमंद लोगों की मदद करने में बहुत सहायक साबित होगा। इसके लिए उन्होंने का आभार व्यक्त किया। समर्पित युवा समिति की ओर से शिविर में सहयोग के लिए प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में समर्पित युवा समिति की टीम से अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, संजीव अरोरा, हितेष आनंद, अमित छाबडा, गुरप्रीत सिंह, अचिन मक्कर, आशीष, कार्तिक कपिल, कार्तिक जावा, दिनेश पुंडीर के साथ ही एम.जी. पब्लिक स्कूल के स्टाफ सदस्यों तथा एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च सेंटर ब्लड बैंक एवं अस्पताल के साथ ही स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओएस के कार्यभार से पारूल कार्यमुक्त, टीएस नरेश शिवालिया से भी छिना प्रभार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!जारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »