कलाल महासभा ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मुजफ्फरनगर। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा आज गांधी कॉलोनी, पचैंडा रोड स्थित बारात घर में एक भव्य ष्मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलनष् का आयोजन किया गया।

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ध्रुवपाल अहलूवालिया एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में कलाल समाज के उन 25 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया। समारोह के माध्यम से युवा वर्ग को एकजुट कर सामाजिक एकता, समरसता एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। यह सम्मेलन समाज को शिक्षित, संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि ध्रुवपाल अहलूवालिया, शशि वालिया, संजय कर्णवाल (सहारनपुर), वेदप्रकाश कर्णवाल (संरक्षक), केके जयसवाल, आत्माराम पंवार, राकेश कर्णवाल बिजनौर, रामकुमार वालिया पूर्व मंत्री दिल्ली, विजय कर्णवाल (संस्थापक), प्रमोद कर्णवाल (अध्यक्ष), रिषीराज राही (महामंत्री), राजेश कर्णवाल (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का माला व पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कर्णवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे भोपा निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय सुरेश कुमार अहलूवालिया के सुपुत्र ध्रुव पाल अहलूवालिया ने अपने कैरियर की शुरुआत प्रोफेसर के रूप में की और उसके पश्चात प्रशासन एवं शासन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्रुवपाल अहलूवालिया ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है, मेधावी छात्र-छात्राओं को इस बात को समझना चाहिए कि देश की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। देश उनकी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। आज इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले बच्चे आगे भी इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए देश व समाज का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक एवं युवा वर्ग की उपस्थिति ने आयोजन को गौरवपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर राजीव कर्णवाल, श्रीमती नेहा, नानकचंद कर्णवाल, योगेश कर्णवाल, रोहतास कर्णवाल एडवोकेट, विकास कर्णवाल, रामकुमार कर्णवाल, सुनील कर्णवाल, सन्नी कर्णवाल, अनिल कर्णवाल किला, विनय वालिया, योगेश कर्णवाल, दिनेश कर्णवाल, मोहित कलाल कोटद्वार, केतन कर्णवाल (मीडिया प्रभारी), अमित वालिया भोपा, अरुण वालिया, संजय कर्णवाल, सुख-चौन वालिया शामली, हरीश चंद्र कर्णवाल, राकेश कर्णवाल दिल्ली, रमन, शैलेश, सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-होली के दिन भयानक हादसा, कार में जिंदा जल गये दो युवक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंतीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे पर पेड़ से लटका मिला बसपा नेता के पुत्र का शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा प्रतिबंधित ईंधन, लगा जुर्मानाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »