MUZAFFARNAGAR-होली के दिन भयानक हादसा, कार में जिंदा जल गये दो युवक

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में बसेड़ा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में गांव सीकरी के तीन युवक वैगन आर कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में लगी सीएनजी किट फट गई, जिससे वाहन में भयंकर आग लग गई। इस दौरान मौके से गुजर रहे एक बाइक सवार ने साहस का परिचय देते हुए घायल युवक संजीत को जलती कार से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। हालांकि, कार में फंसे मैनपाल और राजीव आग की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा, वह सहम गया। दोनों मृतकों के बीवी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल संजीत की हालत भी गंभीर बताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से पत्रावलियां गायब होने पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त

प्राप्त समाचार के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी 35 वर्षीय राजीव पुत्र सेवाराम, 34 वर्षीय मैनपाल पुत्र बृजपाल और संजीत पुत्र स्वर्गीय सतपाल वैगनार कार से होली पर गांव बहुपुरा में रिश्तेदारी में मिलने गए थे। शुक्रवार दोपहर बाद भोकरहेडी-बसेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भोकरहेडी निवासी भारती सहरावत व रहमतपुर निवासी योगेन्द्र ने राहगीरों की मदद से संजीत को कड़ी मशक्कत कर कार से बाहर खींच लिया। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव व मैनपाल कार में आगे की ओर बैठे हुए थे। दोनों के पैर फंसे होने के कारण उनको नहीं निकाला जा सका।

इसके बाद कार में लगी सीएनजी किट का सिलिंडर जोरदार धमाके साथ फट गया। कार धू-धू कर जलने लगी। दोनों युवकों की कार में ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बुरी तरह चिल्ला रहे थे, मगर उनको बचाया नहीं जा सका। यह देखकर वहां मौजूद कई लोगों की आंखों से आंसू आ गए और कुछ लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग टीम ने कार में लगी आग को बुझाया। एंबुलेंस से घायल संजीत को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजीव की पत्नी सरिता व उसके तीन बच्चे और मैनपाल की पत्नी गीता और उसके दो बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोपा पुलिस मामले को लेकर कार्यवाही में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में गन्ना समिति चुनाव को लेकर भाकियू-भाजपा समर्थकों में हाईटेंशन ड्रामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »