SIR ड्यूटी का दबाव: कानपुर में महिला BLO से मारपीट, मेरठ में BLO ने खाया जहर

उत्तर प्रदेश में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। BLO अपने-अपने क्षेत्रों में समय पर फॉर्म भरवाने में जुटे हैं, लेकिन कई जगह तनाव और विवाद भी सामने आ रहे हैं। कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में एक महिला BLO शाहिदा परवीन के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहम्मद नईम नाम का व्यक्ति उन्हें लगातार परेशान कर रहा था और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। शिकायत के आधार पर देर रात बेकनगंज थाने में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--पूरी तरह टैंट नगरी में तब्दील हुआ कलेक्ट्रेट

इधर देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में BLO गांव-गांव जाकर डुगडुगी बजाकर लोगों से SIR फॉर्म भरने की अपील कर रहे हैं। BLO मोहम्मद आफताब ग्रामीण इलाकों में घूमते हुए यह कहते नजर आए कि समय से फॉर्म जमा न करने पर मतदाता सूची से नाम हट सकता है। आफताब रोपन छपरा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय रतनपुरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 रोगियों का परीक्षण

इस बीच मेरठ में SIR कार्य के दबाव को लेकर बड़ी घटना सामने आई। पल्लवपुरम क्षेत्र में BLO मोहित चौधरी ने मंगलवार देर रात जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं। मुरलीपुरा गांव के रहने वाले मोहित सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक हैं और SIR अभियान में BLO की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके परिवार का आरोप है कि सुपरवाइजर लगातार फोन कर उन्हें परेशान कर रहे थे और सस्पेंड कराने की धमकी दे रहे थे। दबाव में आने के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें:  रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

SIR कार्य को लेकर बढ़ते तनाव, शिकायतों और दबाव की घटनाओं से BLO में आक्रोश है। कई जिलों में कर्मचारी संगठन इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं, वहीं कुछ जगह सुरक्षा और व्यवहार को लेकर चिंता भी सामने आई है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कपिल की सौगात: मुजफ्फरनगर में सबसे बड़े राजकीय गेस्ट हाउस का लोकार्पणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया कांवड़ शिविर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कपिल की सौगात: मुजफ्फरनगर में सबसे बड़े राजकीय गेस्ट हाउस का लोकार्पणजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »