एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 रोगियों का परीक्षण

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 120 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। इनमें से 20 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद पाये जाने पर उनका निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। साथ ही अन्य रोगियों को नेत्र परीक्षण कर उचित उपचार परामर्श के साथ निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराई गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चन्द्र गोयल, वरिष्ठ सर्जन डा. एस सी गुप्ता और एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में महीने के प्रत्येक चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसमें वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के विशेषज्ञों चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का परीक्षण किया और निशुल्क परामर्श देकर स्वास्थ्य सेवा प्रदान की। शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई। यहां पर मोतियाबिंद वाले मरीजों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर आपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, आपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। रविवार को आयोजित हुए निःशुल्क नेत्र शिविर में 120 नेत्र रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। मोतियाबिन्द पाये जाने पर 20 रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए हुआ। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. के. उपाध्याय, डा. एसके शर्मा, डा. एसके सिंघल, मणिप्रकाश त्यागी, नितिन कुमार और सचिन कुमार के साथ डा. अजहर हुसैन ने अपनी सेवा प्रदान की। शिविर के आयोजन में विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर में रोगियों के जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कल्लरपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री की नाराजगी के बाद तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता का खतौली से तबादला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »