यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 53 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया जाएगा। बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त होंगी।

परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल पांच केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्न संस्थान शामिल हैं: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड, डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी ब्वायज इंटर कालेज जीरो माईल लालकुर्ती, सनातन धर्म इंटर कालेज सदर, एनएएस इंटर कालेज इन केंद्रों पर परीक्षकों द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 17 मार्च को परीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च से नियमित रूप से कापियां जांचने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जो 1 अप्रैल तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के तहत आने वाले 17 जिलों में कुल 53 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिलावार केंद्रों की संख्या इस प्रकार है: एटा – 5 केंद्र, मेरठ – 5 केंद्र, सहारनपुर – 5 केंद्र, आगरा – 4 केंद्र, फिरोजाबाद – 4 केंद्र, मैनपुरी – 4 केंद्र, अलीगढ़ – 4 केंद्र, बुलंदशहर – 4 केंद्र, हाथरस – 3 केंद्र, मुजफ्फरनगर – 3 केंद्र, मथुरा – 2 केंद्र, कासगंज – 2 केंद्र, गाजियाबाद – 2 केंद्र, गौतमबुद्धनगर – 2 केंद्र, बागपत – 2 केंद्र, हापुड़ – 1 केंद्र, शामली – 1 केंद्र इन केंद्रों पर हजारों उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  75 साल के बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी...सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रात

इस बीच उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी ने डीआइओएस से मांग की है कि कापियां जांचने वाले परीक्षकों को जलपान भत्ता दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कई जिलों में परीक्षकों को यह सुविधा दी जाती है, इसलिए यहां भी व्यवस्था की जानी चाहिए। बोर्ड द्वारा समय पर परिणाम घोषित करने के उद्देश्य से मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर तय समय के भीतर मूल्यांकन पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों को उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा में मूल्यांकन पूरा होने के बाद परीक्षा परिणाम भी समय पर घोषित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई घायल, हमलावरों पर मुकदमा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़ेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  75 साल के बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी…सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रात

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ के आभूषण पार, तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैदजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »