मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई घायल, हमलावरों पर मुकदमा

मल्हूपुरा में नमाज के लिए जाते समय पिता-पुत्र पर हमला, जडौदा के युवकों को मेले में लाठी-डंडों से पीटा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। एक घटना सिविल लाइन क्षेत्र के मल्हूपुरा मोहल्ले में हुई, जहां नमाज के लिए जा रहे पिता-पुत्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दूसरी घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव में लगे मेले में हुई, जहां मोटरसाइकिल लेने पहुंचे दो युवकों को लाठी-डंडों से पीट दिया गया। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  जनसेवा केंद्रों में अनियमितताः 32 सीएससी केंद्र तत्काल प्रभाव से बंद

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी यूसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मार्च 2026 को वह अपने पिता शाकिर और भाई इकराम के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में सलमान, सुहेल, आरिश, आदिल, शाहरुख, जूली और आमिर निवासीगण मल्हूपुरा ने एक राय होकर उनके पिता और भाई पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शाकिर और इकराम को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेला

दूसरी घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। जडौदा निवासी अनिकेत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मार्च 2026 की शाम करीब पांच बजे उसका छोटा भाई अंकित अपने साथी अतुल के साथ मोटरसाइकिल से लच्छेड़ा गांव में लगे घाट मेले में गया था। मेले में अंकित ने अपनी मोटरसाइकिल एक परिचित के पास खड़ी कर दी और दोनों मेला देखने लगे। मेला देखने के बाद जब अंकित और अतुल मोटरसाइकिल लेने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आयुष, डा. नितिश, जुगल और कमल निवासी लच्छेड़ा ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जडौदा गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने अंकित और अतुल का मेडिकल कराने के बाद मंसूरपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  जमीन बेचने के नाम पर जालसाजी, दो सौदों में लाखों की ठगी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कत्थक नर्तक विशाल कृष्णा की प्रस्तुति ने मोहा मनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सियासी तीरः लो भई, चमार का जाक्कत इन पे बर्दाश्त नी हो रा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देश की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी में मना पहला गोवर्धन पर्वजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »