टोल पर लेट आए कर्मचारी को टोका, फोन पर मिली हत्या की धमकी

शिफ्ट इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पहले भी टोल मैनेजर की हो चुकी है हत्या, अनहोनी की आशंका से दहशत बनी

मुजफ्फरनगर। छपार टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पहुंचे कर्मचारी को देरी से ड्यूटी पर आने के करण रोकना शिफ्ट इंचार्ज को भारी पड़ गया। आरोप है कि ड्यूटी से मना करने पर कर्मचारी ने पहले गाली-गलौज की और बाद में फोन कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता

मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर कार्यरत शिफ्ट इंचार्ज शिव किशोर यादव ने छपार थाने में दी तहरीर में बताया कि 9 मार्च 2026 की रात 4 से 12 बजे की शिफ्ट में विकास कुमार पुत्र प्रभात कुमार निवासी ग्राम मोघपुर पोस्ट मंसूरपुर की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि विकास कुमार रात करीब 10:11 बजे टोल प्लाजा पर शराब के नशे में अपनी ड्यूटी पर पहुंचा।

शिव किशोर यादव के अनुसार, कर्मचारी के नशे में होने और देरी से आने के कारण उसे ड्यूटी करने से मना कर दिया गया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने वहीं पर गाली-गलौज शुरू कर दी और झगड़ा करने लगा। काफी समझाने के बाद उसे वहां से घर जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद वह उस समय वहां से चला गया। तहरीर में बताया गया कि इसके बाद रात करीब तीन बजे एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और बार-बार यह पूछता रहा कि वह कहां है। आरोपी ने यह भी कहा कि अगर वह गेस्ट हाउस में है तो वहीं आकर देख लेगा।

इसे भी पढ़ें:  अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

शिफ्ट इंचार्ज ने तहरीर में बताया कि इस घटना से वह बेहद भयभीत हैं, क्योंकि सितंबर 2025 में इसी टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर अरविंद पांडेय की हत्या हो चुकी है। ऐसे में उन्हें अपनी जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, छपार थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका ने शेल्टर होम को कराया कब्जामुक्त, तीन साल बाद वापस मिला भवनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PEHLI BAR-मतदान कार्मिक की वोटिंग की गवाह बनेगी तर्जनी अंगुलीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »