दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

नोएडा की रेंटल कंपनी से शूटिंग कैमरे व अन्य कीमती उपकरण बुक कराकर ले भागे थे शातिर,मालिक ने दर्ज कराया था मुकदमा

मुजफ्फरनगर। महंगे कैमरा और गिम्बल सेट की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत का कैमरा, लेंस और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। घटना को लालच में अंजाम देने की बात पूछताछ में सामने आई है।
थाना नई मंडी पुलिस ने कैमरा व गिम्बल सेट चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो काले बैग में रखा सोनी कंपनी का एफएक्स-3 कैमरा, पांच लेंस, डीजीआई कंपनी का आरएस-4 प्रो गिम्बल सेट, एनडी व ब्लैक प्रो मिस्ट फिल्टर तथा 7 इंच का मॉनिटर बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने किया खंड विकास अधिकारी कार्यालय बघरा का औचक निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी नई मंडी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आरोपियों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई। सीओ राजू कुमार साव ने रविवार को खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 1 मार्च 2026 को प्रात: 3:15 बजे भोपा फ्लाईओवर से लगभग 50 मीटर की दूरी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन (निवासी खेड़ा, थाना जानसठ, वर्तमान पता सेक्टर-49 बरौला, गौतमबुद्धनगर), सनी (निवासी खुर्रमपुर, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद) और हिमांशु (निवासी मोहल्ला बिचपटा, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराज

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों वीडियोग्राफी का कार्य करते हैं। 12 फरवरी 2026 को उन्होंने एक कंपनी से आॅनलाइन कैमरा किराए पर बुक किया था। 13 फरवरी को सेक्टर-62 नोएडा से एक व्यक्ति कैमरा लेकर आया, जिसे आरोपियों ने किराए की गाड़ी में बैठाया और मुजफ्फरनगर की ओर चले आए। रास्ते में जब वह व्यक्ति पेशाब के लिए गाड़ी से उतरा तो तीनों आरोपी उसका कैमरा और गिम्बल सेट से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि महंगे उपकरण देखकर उनके मन में अधिक पैसे कमाने का लालच आ गया था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। इस संबंध में थाना नई मंडी में मुकदमा धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल, उपनिरीक्षक शुभम चौहान, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, कांस्टेबल पंकज शर्मा, रोहित कुमार और मुनेश कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मियों ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए दी एक लाख की राशि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मियों ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए दी एक लाख की राशिजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »